एक्सप्लोरर

कारवार: आने वाले समय में भारतीय नौसेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नौसेना बनेगी- राजनाथ सिंह

कारवार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसैनिकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट शिपबर्ड के पूरा होने पर कारवार एशिया का सबसे बड़ा नेवल बेस बन जाएगा. कारवार में भारतीय नौसेना के 'प्रोजेक्ट शिपबर्ड' का काम चल रहा है.

नई दिल्ली: कारवार में नौसैनिकों को संबोधित करते हुए का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि निकट भविष्य में भारतीय नौसेना दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नौसेना बनेगी. उन्होनें ये भी कहा कि प्रोजेक्ट शिपबर्ड के पूरा होने पर कारवार एशिया का सबसे बड़ा और उत्कृष्ट नेवल बेस बन जाएगा.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर के नेताओं से हो रही अहम मीटिंग से ठीक पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय कारवार और कोच्चि के दौरे के लिए निकले. इस दौरान रक्षा मंत्री नौसेना से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की, जिसमें मेरीटाइम थियेटर कमांड और स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर शामिल हैं.

रक्षा मंत्री ने गुरूवार की सुबह राजधानी दिल्ली से सीधे नौसेना के गोवा स्थित आईएनएस हंस बेस पर लैंड किया और फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए कर्नाटक के अहम सामरिक बेस, कारवार पहुंचें. कारवार में भारतीय नौसेना का महत्वकांक्षी 'प्रोजेक्ट शिपबर्ड' का कार्य चल रहा है. इसके तहत 25-30 युद्धपोतों और पनडुब्बियों के एंकर करने वाला बंदरगाह तैयार किया जा रहा है.

कारवार में ही नौसेना की एकीकृत मेरीटाइम थियेटर कमांड का मुख्यालय स्थापित किया जाने का प्लान है. इस कमांड के अंतर्गत नौसेना और कोस्टगार्ड के सभी कमांड, युद्धपोत, पनडुब्बी और एयरक्राफ्ट्स होंगे. मेरीटाइम थियेटर कमान के कमांडर का ऑफिस भी कारवार में ही होगा.

कारवार के बाद रक्षा मंत्री ने नौसेना की कोच्चि (केरल) स्थित दक्षिणी कमान का दौरा किया. इस दौरान कोच्चि शिपयार्ड द्वारा तैयार किया जा रहा स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर (विमान-वाहक युद्धपोत), आईएनएस विक्रांत का निर्माण किया जा रहा है. इसका निर्माण कई साल पिछे चल रहा है. हालांकि जल्द ही इसके सी-ट्रायल यानि समंदर में ट्रायल शुरू होने की संभावना है. शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली वापस लौटेंगे

J&K पर सर्वदलीय बैठक: अमित शाह बोले- परिसीमन की प्रक्रिया, शांतिपूर्ण चुनाव और पूर्ण राज्य की बहाली में महत्वपूर्ण मील का पत्थर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget