एक्सप्लोरर

INX मीडिया घूसकांड: मुंबई के भायखला जेल में CBI ने कार्ति चिदंबरम को इंद्राणी मुखर्जी के सामने बिठाकर चार घंटे की पूछताछ

INX मीडिया घूसकांड: कार्ति चिदंबरम को मुंबई में भायखला जेल लाया गया. सीबीआई ने कार्ति का इंद्राणी मुखर्जी के साथ आमना सामना कराया गया और करीब चार घंटे तक पूछताछ की.

मुंबई: आईएनएक्स मीडिया मामले की सीबीआई जांच के तहत कार्ति चिदंबरम को रविवार को मुंबई में भायखला जेल लाया गया. कार्ति का इंद्राणी मुखर्जी के साथ आमना सामना कराया गया और करीब चार घंटे तक पूछताछ की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम के बेटे कार्ति चिदम्बरम को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम करीब सवा ग्यारह बजे मध्य मुम्बई की बायकुला जेल लेकर आयी.

आईएनएक्स मीडिया (पी) लिमिटेड की पूर्व निदेशक इंद्राणी फिलहाल शीना बोरा हत्या मामले में जेल में बंद है. पूछताछ के बाद सीबीआई टीम जेल से कार्ति चिदम्बरम को साथ लेकर मुम्बई हवाई अड्डे चली गयी. जेल के अंदर जाते समय कार्ति ने बाहर खड़े मीडियाकर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

पूछताछ के दौरान जेल के गेट थे बंद

कार्ति चिदम्बरब और मुखर्जी से सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया सौदे की अपनी जांच के तहत पूछताछ की. इस सौदे में कार्ति को कथित रुप से रिश्वत मिली थी. अधिकारियों के अनुसार जब दोनों से पूछताछ की गयी तब जेल के गेट बंद कर दिये गये थे और बाहर से किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया.

सीबीआई टीम करीब सवा तीन बजे जेल से बाहर निकली और कार्ति चिदम्बरम ने मुस्कुराते हुए कार के फुटबोर्ड पर खड़ा होकर मीडियाकर्मियों के लिए हाथ हिलाया. सीबीआई अधिकारियों ने वहां से रवाना होने से पहले कार्ति का फुटबोर्ड से उतरने को कहा.

28 फरवरी को हई थी कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी

कार्ति को एक मार्च को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया था. सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में दर्ज प्राथिमिकी के सिलसिले में कार्ति को 28 फरवरी को ब्रिटेन से लौटने पर चेन्नई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था. 2007 में विदेश से 305 करोड़ रुपये प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड के जरिए दी गयी अनापत्ति में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले साल 15 मई को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. 2007 में कार्ति के पिता वित्त मंत्री थे.

अधिकारियों ने पहले बताया था कि कार्ति पर इस मामले में 10 लाख रुपये लेने का आरोप है. इस मामले में नया सबूत इंद्राणी मुखर्जी के बयान पर आधारित है जिन्होंने 17 फरवरी को इस मामले में एक मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत इकबालिया बयान दिया. उसी के आधार पर कार्ति की गिरफ्तारी हुई.

सीबीआई ने आरोप लगाया कि कार्ति ने टैक्स चोरी की जांच रुकवाने के लिए भी आईएनएक्स मीडिया से रिश्वत ली थी. तब इस कंपनी के मालिक पूर्व मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी थे. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. सीबीआई और ईडी ने चिदम्बरम के मकानों और दफ्तरों की कई तलाशियां लीं. ईडी ने कार्ति से कई बार पूछताछ की.

दिल्ली की एक अदालत ने एक मार्च को सीबीआई को कार्ति से पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था. अदालत ने कहा था कि दस्तावेजों और सह आरोपी से आमना-सामना कराने और इस मामले में संलिप्त दूसरे लोगों की भूमिका की जांच के लिए कार्ति की सीबीआई हिरासत जरुरी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget