एक्सप्लोरर

'पद्मावती' पर करणी सेना की मांग प्रधानमंत्री करें हस्तक्षेप

राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने फिल्म पद्मावती पर देश में प्रतिबंध लगाने के लिये प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है.

जयपुर: 'पद्मावती' विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने के बाद भी करणी सेना के रुख में किसी प्रकार की नरमी नहीं आई है. इस बीच श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने फिल्म पद्मावती पर देश में प्रतिबंध लगाने के लिये प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है. कालवी ने कहा कि सिनेमाटोग्राफी एक्ट के तहत केन्द्र सरकार को फिल्म को परदे से उतरने पर रोक लगाने का अधिकार है.

कालवी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप कर देश भर में फिल्म को परदे पर उतरने से रोकना चाहिए, यह केन्द्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. उन्होंने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने अपने राज्यों में फिल्म को रिलिज नहीं करने के लिये आगे आये हैं और उन्हें उम्मीद है कि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसी तरह के कदम उठायेंगे. कालवी ने कहा कि उनका संगठन यदि जरूरत पड़ी तो फिल्म पर देशभर में प्रतिबंध लगाने के लिये उच्चतम न्यायालय जायेगा.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा, "हम लगातार इस मामले में दखल देने से मना कर रहे हैं, क्योंकि सेंसर बोर्ड एक वैधानिक संस्था है. हम उसके काम मे दखल नहीं देना चाहते. हैरानी है कि ज़िम्मेदार पद पर बैठे लोगों को इस बात का एहसास नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget