एक्सप्लोरर

Seema Haider News: 'सीमा हैदर को पाकिस्तान बॉर्डर पर फेंक आएंगे', करणी सेना ने दी धमकी, कहा- उसकी बॉडी में चिप...

Seema Haider From Pakistan: पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत पहुंची सीमा हैदर एजेंसियों के रडार पर है. यूपी एटीएस ने सोमवार को ही सीमा और उसके प्रेमी से पूछताछ की थी.

Seema haider From Pakistan: पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन मीणा की प्रेम कहानी की चर्चा पूरे देश में हो रही है. सचिन से मिलने के लिए सीमा पाकिस्तान से भागकर भारत आ गई. यही नहीं, वो अपने साथ 4 बच्चों को लेकर भी आई है. हालांकि, सीमा हैदर अब सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में है और उससे पूछताछ की जा रही है. इस बीच करणी सेना ने सीमा हैदर को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

करणी सेना ने कहा है कि अगर सीमा हैदर के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया तो उसे पाकिस्तान के बॉर्डर पर फेंक दिया जाएगा. करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंह रावल ने कहा कि भारत कोई अनाथालय नहीं है जहां कोई भी अपने मन से चला आए और रहने लगे.

सीमा का हो फुल बॉडी स्कैन- रावल

रावल ने सीमा हैदर को पाकिस्तानी एजेंट बताया और कहा कि जिस तरह से भारत में घुसी है, वो पूरी तरह से संदिग्ध है. उन्होंने कहा कि भारत में आते समय उसकी कोई जांच नहीं की गई. मैं ऐसे शख्स को आतंकवादी कहूंगा. चेक किया जाना चाहिए था कि उसके शरीर में कहीं कोई चिप तो नहीं लगी है. पाकिस्तान के साथ हमारे रिश्ते अच्छे नहीं हैं और हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने मांग की कि सीमा हैदर के शरीर का पूरी तरह से स्कैन किया जाना चाहिए.

यूपी एटीएस की कार्रवाई का किया स्वागत

उन्होंने कहा, हम यूपी एटीएस के कदम का स्वागत करते हैं. साथ ही धमकी भी दी कि कोई एक्शन नहीं लिया गया तो सीमा हैदर को पाकिस्तान बॉर्डर पर फेंक देंगे. यूपी एटीएस ने सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता से सोमवार को नोएडा में एक अज्ञात जगह पर करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी.

उन्होंने कहा, 15 अगस्त करीब आ रहा है. इसे लेकर कोई बड़ी प्लानिंग हो सकती है. उसे इतनी तवज्जो क्यों दी गई है? उसे खुले में क्यों छोड़ दिया गया है? उसे जल्द से जल्द भारत से बाहर भेजा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें

Seema Haider News: 'सीमा हैदर और सचिन में हुई थी लड़ाई', मकान मालिक ने और क्या कुछ किया दावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget