एक्सप्लोरर

कोरोना से देश में पहली मौत के बाद कलबुर्गी अलर्ट पर, कर्नाटक में पब्लिक प्लेस, स्कूल सब बंद

अब तक कर्नाटक सरकार ने राज्य में पांच पॉज़िटिव मामलों की पुष्टि की है. बेंगलुरु के डेल कंपनी का कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है.जिसके बाद उसकी पत्नी और 13 साल की बेटी को भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

कर्नाटक: देश में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला कर्नाटक के कलबुर्गी से सामने आया है, जहां 76 साल के एक व्यक्ति ने कोरोना से संक्रमित होकर अपनी जान गवां दी. जिसके बाद हरकत में आते हुए तुरंत ही कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने राज्य के सभी सार्वजनिक जगहों को बंद करने का एलान किया है. वहीं, कलबुर्गी पूरी तरह से अलर्ट पर है.

राज्य भर में मॉल, स्कूल, शॉपिंग प्लेसेस, थियेटर्स सब बंद कर दिए गए हैं. यहां तक कि आईटी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए हैं. गुरुवार को कर्नाटक के हेल्थ डिपार्टमेंट ने यह पुष्टि की कि देश में कॉरोना वायरस से मौत का पहला मामला कर्नाटक के कलबुर्गी से है, जहां 76 वर्ष के व्यक्ति की कारोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से मौत हुई.

यह व्यक्ति फरवरी 29 को सऊदी से लौटा था. वह पहले हैदराबाद पहुंचा और फिर वहां से कल्बूर्गी आया था. उन्हें 5 मार्च को कलबुर्गी के एक प्राइवेट अस्पताल के आउट पेशंट डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था. बाद में उन्हें कलबुर्गी के इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया. लेकिन उस व्यक्ति का परिवार उसे किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना चाहता था या किसी दूसरे शहर ले जाना चाहता था.

बाद में उसे हैदराबाद के केयर अस्पताल में ले जाया गया. तेलंगाना सरकार ने यह भी बताया कि इस व्यक्ति को हैदराबाद के अस्पताल में भी ले जाया गया था. जहां व्यक्ति की तबीयत लगातार बिगड़ती रही और यही कारण है कि वहां भी 36 लोगों की पहचान की गई है, जो कि इस व्यक्ति के संपर्क में आए थे. व्यक्ति के सैंपल कलबुर्गी में टेस्टिंग के लिए 10 मार्च को लिए गए और बेंगलुरु लैब में कोरियर द्वारा भेजे गए. गुरुवार की सुबह सैंपल बेंगलुरु पहुंचे, जहां रिजल्ट पॉजिटिव पाए गए.

इस मामले के सामने आने के बाद कलबुर्गी में अलर्ट है, वहीं जो शख्स इस व्यक्ति के संपर्क में आए, उनकी पहचान कर उन्हें अलग जगह पर रखा गया है और तमाम टेस्ट किए जा रहे हैं.

अब तक कर्नाटक सरकार ने राज्य में पांच पॉज़िटिव मामलों की पुष्टि की है. बेंगलुरु के डेल कंपनी का कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद उसकी पत्नी और 13 साल की बेटी को भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. डेल का कर्मचारी हाल ही में अमेरिका के ऑस्टिन से लौटा था. एक और आईटी कर्मी जो हाल ही में अमेरिका से लौटा, वह भी पॉजिटिव पाया गया है. गुरुवार को एक और आईटी कर्मचारी जो कि दुबई होते हुए ग्रीस से लौटा वह भी पॉजिटिव पाया गया है. फिलहाल सरकार उन सभी की पहचान कर रही है, जो इनके संपर्क में आए.

महाराष्ट्र: नाकाबंदी लगाकर पुलिस ने शख्स को पकड़ा, कोरोना वायरस पीड़ित संदिग्ध समझकर बस यात्रियों ने की थी शिकायत 

दिल्ली हिंसा: डीसीपी अमित शर्मा और उनकी टीम पर हमले के मामले में SIT ने 6 महिलाओं की पहचान की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget