एक्सप्लोरर

बहुमत कहां से लाएंगे येदुरप्पा, क्या 'लापता' विधायकों का मिलेगा समर्थन? जानें- आंकड़े

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को 78 सीटें मिली है और वो दूसरे नंबर की पार्टी बनी है. जबकि जेडीएस को सिर्फ 38 सीटें मिली हैं. कांग्रेस ने राज्य में बीजेपी की सरकार बनने से रोकने के लिए जेडीएस को अपना समर्थन दिया है.

बैंगलूरु: तमाम उठापटक के बाद आखिरकार कर्नाटक में आज सुबह 9 बजे बीएस येदुरप्पा ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. लेकिन बीजेपी बहुमत के लिए जादुई आंकड़े 112 को नहीं छू पाई है. 104 सीटों के साथ बीजेपी राज्य की नंबर वन पार्टी बनी है. अब येदुरप्पा सरकार को 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि येदुरप्पा बहुमत के लिए 8 सीटें कहां से लाएंगे.

किसको कितनी सीटें मिली हैं?

कर्नाटक में 104 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से आठ सीट पीछे है. कांग्रेस को 78 सीटें मिली है और वो दूसरे नंबर की पार्टी बनी है. जबकि जेडीएस को सिर्फ 38 सीटें मिली हैं. बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटें हैं लेकिन चुनाव 222 सीटों पर ही हुआ था. इसलिए अब बीजेपी को बहुमत के लिए 112 सीटें चाहिए.

कैसे बनेगी बीजेपी की सरकार?

बीजेपी के पास अपने 104 विधायक है. अगर निर्दलीय, केपीजेपी, बीएसपी के तीन विधायकों का समर्थन भी बीजेपी को मिल जाता है तो ये आंकड़ा 107 सीट का हो जाएगा. पिछले 24 घंटों से कांग्रेस के चार विधायक लापता हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या लापता ये चारों विधायक बीजेपी के साथ चले जाएंगे. अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी के पास आंकड़ा 111 हो जाएगा, जो बहुमत से एक सीट कम होगा. हालांकि ये Anti-defection law के खिलाफ होगा.

कैसे बनेगी कांग्रेस-जेडीएस की सरकार?

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को 78 सीटें मिली है और वो दूसरे नंबर की पार्टी बनी है. जबकि जेडीएस को सिर्फ 38 सीटें मिली हैं. कांग्रेस ने राज्य में बीजेपी की सरकार बनने से रोकने के लिए जेडीएस को अपना समर्थन दिया है. कांग्रेस का दावा है कि जेडीएस ने उसका समर्थन स्वीकार कर लिया है. ऐसे में अगर कांग्रेस की 78 और जेडीएस की 38 सीटों को मिला दिया जाए तो कुल आंकड़ा 116 हो जाएगा जो बहुमत के आंकड़े से चार सीटें ज्यादा है.

बता दें कि जेडीएस के कुमारस्वामी अगर मुख्यमंत्री बने तो दूसरी बार वो कम सीट हासिल करने के बाद भी राज्य की कमान संभालेंगे. इससे पहले साल 2004 में भी जेडीएस 58 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर थी. बाद में बीजेपी के समर्थन से कर्नाटक में कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे.

क्या कहते हैं नियम

परंपरा है कि राज्यपाल पहले सबसे बड़ी पार्टी तो सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं. हालांकि हाल के ही उदाहरण लें तो गोवा और मणिपुर में राज्यपाल ने सरकार गठन के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिया. और इन दोनों जगह पर न्यौता पानी वाली पार्टी विधानसभा में बहुमत साबित करने में कामयाब रही.

यह भी पढ़ें-

2014 में मोदी ने कराई थी BJP में येदुरप्पा की घर वापसी, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

कभी चावल मिल में क्लर्क का काम करते थे येदुरप्पा आज तीसरी बार मिली कर्नाटक की कमान

कर्नाटक: खरीद फरोख्त रोकने के लिए कांग्रेस-JDS ने बेंगलूरू के रिसॉर्ट में भेजे विधायक

कर्नाटक पर कोर्टरूम ड्रामा: सुनवाई के दौरान कांग्रेस-बीजेपी ने रखीं ये दलीलें, कल फिर होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget