एक्सप्लोरर

कर्नाटक: 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग, क्या बच पाएगी येदियुरप्पा सरकार?

बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए 111 विधायकों की जरूरत होगी. जिन बागी विधायकों के कारण जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन की सरकार गिरी, बीजेपी ने चुनावी मैदान में उन्हीं विधायकों को अपने टिकट पर उतारा है.

नई दिल्ली: कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो चुका है. अब हर किसी की नजर टिकी है कि क्या बीएस येदियुरप्पा की सरकार बच पाएगी. उपचुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आएंगे. कर्नाटक में 2018 से बनी सरकार के बाद से हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा देखा गया. जहां राज्य ने दो दिन के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को भी देखा तो वहीं कुमार स्वामी को सीएम की कुर्सी गंवाते भी देखा. इन उपचुनाव के परिणामों से तय होगा कि कर्नाटक में चार महीने पुरानी बीजेपी सरकार टिकी रहेगी या गिर जाएगी. आपको बता दें कि इन 15 सीटों में से कम से कम सात सीटों पर जीत येदियुरप्पा सरकार के लिए बहुत जरूरी है. आपको बता दें कि कर्नाटक में उपचुनाव अठानी, कगवाड़, गोकक, येलापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबेलापुर, के.आर. पुरम यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसाकोटे, के.आर. पेटे, हुनसूर सीटों पर हुए हैं.

जिन बागी विधायकों के कारण जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन की सरकार गिरी, बीजेपी ने चुनावी मैदान में उन्हीं विधायकों को अपने टिकट पर उतारा है. इससे पहले बीजेपी पर ही सरकार गिराने के आरोप लगे थे. इन बागी विधायकों के चुनाव लड़ने का रास्ता तब साफ हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अयोग्यता को बरकरार रखते हुए चुनाव लड़ सकने के आदेश दिए थे.

कर्नाटक विधानसभा में कुल 225 सीटें (एक नॉमिनेटेड) हैं. जेडीएस-कांग्रेस के 17 विधायक अयोग्य ठहराए गए थे. 2 सीटों- मस्की और राजराजेश्वरी से संबंधित याचिकाएं कर्नाटक हाई कोर्ट में पेंडिंग हैं. ऐसे में यहां अभी उपचुनाव नहीं हो रहे हैं. यानी उपचुनाव के नतीजों के बाद सदन का वास्तविक संख्याबल 222 होगा. इसमें भी स्पीकर का वोट नहीं पड़ता है. यानी 221 सदस्यों के सदन में बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए 111 विधायकों की जरूरत होगी. बीजेपी के पास विधानसभा में 105 विधायक हैं.

ऐसे में उसे बहुमत के लिए 15 सीटों में से कम से कम 6 सीटें जीतनी होंगी. कांग्रेस के 66 और जेडीएस के 34 विधायक हैं. बीएसपी का भी एक विधायक है. इसके अलावा एक मनोनीत विधायक और स्पीकर हैं. अगर बीजेपी 6 से कम सीटें जीतती है तो उसके लिए सरकार को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा और एक बार फिर जोड़-तोड़ की सियासत देखने को मिल सकती है. साफ है 9 दिसंबर को जब नतीजे आएंगे तो उससे पता चल जाएगा कि आखिर बीजेपी की सरकार बच पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं दुष्यंत चौटाला

प्याज के दाम कम होने में लग सकता है 15 से 20 दिन का वक्त- नाफेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget