एक्सप्लोरर

प्याज के दाम कम होने में लग सकता है 15 से 20 दिन का वक्त- नाफेड

नाफेड को उम्मीद है अगले 10 दिनों में कुछ राज्यों से प्याज की फसल मंडी पहुंचना शुरू हो जाएगी. फिलहाल नाफेड के पास बफर स्टॉक के नाम पर कोई प्याज नहीं बची है.

नई दिल्ली: प्याज की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, कई जगहों पर यह 100 रुपए से ज्यादा है. लोग परेशान हैं कि उनके खाने से प्याज गायब हो रहा है. लेकिन अभी प्याज की कीमत कम होने में वक्त लगेगा. नाफेड के निदेशक अशोक ठाकुर के मुताबिक प्याज की कीमतें कम होने में अभी 15 से 20 दिन का वक्त लग सकता है.

नाफेड के मुताबिक मंडी में अभी इतनी प्याज नहीं है जितनी हर साल होती है. इस साल ज्यादा मॉनसून के चलते प्याज की फसल बर्बाद हो गई है तो कहीं बुवाई तक नहीं हो पाई. वहीं अभी खरीफ की फसल आना शुरू नहीं हुई है. नाफेड को उम्मीद है अगले 10 दिनों में कुछ राज्यों से प्याज की फसल मंडी पहुंचना शुरू हो जाएगी. इसके अलावा केंद्र ने जो आयात करवाया है वो प्याज भी पहुंच जाएगी जिसके बाद दम समान्य हो जाएंगे.

प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों के लिए नाफेड के डायरेक्टर अशोक ठाकुर पूरी तरह से मॉनसून को जिम्मेदार बता रहे हैं. उनके मुताबिक मानसून में भारी बारिश हुई है उसके कारण बहुत सारी फसल बर्बाद हुई है. इसके अलावा बहुत जगह बुवाई तक नहीं हो पाई, इसके कारण प्याज का उत्पादन कम हुआ. इसी कम प्याज के उत्पादन के चलते ही दामों में इतना उछाल आया है. सबसे ज्यादा नुकसान प्याज की फसल को महाराष्ट्र में हुआ है.

नाफेड ने पिछले महीने अपने बफर स्टॉक से 13 राज्यों और केंद्र को प्याज दिया था ताकि लोगों को कम कीमत पर वो प्याज उपलब्ध करा सकें. नाफेड का कहना है कि पिछले महीनों में उसने 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा प्याज दी. जिसमें नाफेड ने...

- मदर डेयरी को 7397.38 मीट्रिक टन - नाफेड ने अपने आप बेचा 215.65 मीट्रिक टन - दिल्ली को 1205.2 मीट्रिक टन - आजादपुर मंडी को 5249 मीट्रिक टन - केंद्र को और केंद्रीय भंडार को 123 मीट्रिक टन - पश्चिम बंगाल को 3585.65 मीट्रिक टन - कर्नाटक को 640 मीट्रिक टन - केरल को 466 मीट्रिक टन - आंध्र प्रदेश को 312 मीट्रिक टन - राजस्थान को 392 मीट्रिक टन दिया है.

नाफेड के मुताबिक हर साल ये बफर स्टॉक 10 हजार टन का होता था लेकिन इस साल बारिश का हाल देख पहले ही इसका स्टॉक पांच गुना किया गया. खास बात है कि सिर्फ रबी की फसल वाले प्याज को ही बफर स्टॉक में 4 महीने तक रखा का सकता है खरीफ के प्याज को नहीं. नाफेड के मुताबिक इजिप्ट और अफगानिस्तान से इम्पोर्ट किया हुआ प्याज भारत में पहुंचना शुरू हो चुका है. वहीं भारत सरकार द्वारा मंगवाए प्याज भी जल्द आ जाएंगे. इसके अलावा राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों से प्याज आना शुरू हो जाएगा. ये प्याज आने का सिलसिला शुरू होते ही प्याज की कीमत में गिरावट शुरू हो जाएगी. फिलहाल नाफेड के पास बफर स्टॉक के नाम पर कोई प्याज नहीं बची है. नाफेड की बफर स्टॉक की प्याज पिछले महीने ही खत्म हो गई है.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा के बाद अब दिल्ली में भी बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं दुष्यंत चौटाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget