एक्सप्लोरर

यूनिवर्सिटी की किताब में राम मंदिर, भारत माता, RSS पर नफरती बयान, कर्नाटक में मचा बवाल

Karnataka University Textbook Row: कर्नाटक यूनिवर्सिटी की पाठ्यपुस्तक 'बेळगु 1' पर 'राष्ट्रविरोधी' और 'हिंदू विरोधी' सामग्री का आरोप, जिसमें भारत माता और संघ परिवार की आलोचना शामिल, विवाद गरमाया.

Karnataka University Textbook Row: कर्नाटक के धारवाड़ जिले में कर्नाटक यूनिवर्सिटी धारवाड़ की स्नातक पाठ्यक्रम की पहली सेमेस्टर की पाठ्यपुस्तक को लेकर विवाद छिड़ गया है. 'बेळगु 1' नामक इस पुस्तक के 'राष्ट्रियते' नामक अध्याय पर आरोप है कि यह भारतीय एकता को खंडित करने वाले विचारों को बढ़ावा देता है.

कर्नाटक लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन की शिकायत के अनुसार, यह अध्याय संघ परिवार, राम मंदिर निर्माण और भारत माता तथा भुवनेश्वरी देवी जैसी श्रद्धेय हस्तियों की आलोचना करता है.

पाठ्यपुस्तक पर साम्प्रदायिकता फैलाने का आरोप

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पाठ्यपुस्तक में भारत माता को केवल हिंदुओं के लिए आरक्षित देवी के तौर पर पेश किया गया है. इसके साथ ही, 'संघ परिवार' जैसे शब्दों का इस्तेमाल अपमानजनक ढंग से किया गया है, जिससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना की गई है.

इंडिया टुडे के मुताबिक, वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता अरुण जोशी ने इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. केबी गुदासी और राज्यपाल थावरचंद गहलोत को पत्र लिखा है. जोशी ने पाठ्यक्रम को तत्काल वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

'राष्ट्रियते' अध्याय के 'राष्ट्रविरोधी' अंश

जोशी ने अपने पत्र में बताया कि 'राष्ट्रियतेया आचरणेया सुट्टा' नामक चौथे अध्याय में कई 'राष्ट्रविरोधी' पहलू शामिल हैं. कर्नाटक लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मंजनाथ होंगलाड द्वारा हस्ताक्षरित शिकायत में कहा गया है कि 'बेळगु' पुस्तक के संग्रह में 'असंवैधानिक, राष्ट्रविरोधी और हिंदू विरोधी' सामग्री है, जो 'कम्युनिस्ट कांग्रेस एजेंडा' को बढ़ावा देती है.

भारत माता की अवधारणा पर विवाद

शिकायत के अनुसार, 'भारताम्बेया कल्पने' (भारत माता की अवधारणा) नामक खंड में भारत माता को एक हिंदू-केंद्रित देवी के रूप में चित्रित किया गया है, जो अन्य समुदायों जैसे मुस्लिम, सिख, जैन, गोंड और होलेया को बाहर रखती है. इसमें यह भी कहा गया है कि भारत माता की जय के नारे को एक विशेष समुदाय का प्रतीक मानकर अन्य समुदायों को हाशिए पर रखा गया है.

'राष्ट्रीयता' के एकरूपता वाले विचार की आलोचना

'इमेजिनरी फेसेज ऑफ नेशनलिज्म - मिथ्स ऑफ यूनिफॉर्मिटी' खंड पर भी सवाल उठाए गए हैं. इसमें कहा गया है कि भारत माता को एक समान देवी के रूप में पेश करना विविधता की अवधारणा को खत्म करता है. जोशी ने आरोप लगाया कि यह खंड बहुसंख्यक वर्चस्व की विचारधारा को बढ़ावा देता है और अल्पसंख्यकों को हाशिए पर रखता है.

'जिंगोइज्म' और राष्ट्रीय उपलब्धियों पर विवाद

'नेशनलिज्म - जिंगोइज्म' नामक खंड में भारत की परमाणु शक्ति बनने और चंद्रयान जैसे मिशनों को आक्रामक राष्ट्रीयता का प्रतीक बताते हुए उनकी आलोचना की गई है. जोशी का कहना है कि यह अध्याय गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी और किसानों की आत्महत्या जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास करता है.

विपक्ष की प्रतिक्रिया

विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाड़ी नारायणस्वामी ने भी इस मामले पर अपनी राय दी. उन्होंने पाठ्यक्रम को हिंदू विरोधी बताते हुए कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. नारायणस्वामी ने कहा, "कांग्रेस गांधीवादी सिद्धांतों का पालन करने की बात करती है और खुद को हिंदू बताती है, लेकिन यह पाठ्यपुस्तक हिंदू भावनाओं और गरिमा के खिलाफ है. इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए."

ये भी पढ़ें:

सनातन बोर्ड के समर्थन में आए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget