एक्सप्लोरर

Karnataka: लुका-छिपी खेलते-खेलते फ्रीजर में छिपीं दो बच्चियां, दम घुटने से दोनों की हुई मौत

Accident During Game: कर्नाटक में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां के मैसूर जिले में लुका-छिपी खेलने के दौरान दो लड़कियां फ्रीजर में छिप गईं. दम घुटने से इन दोनों की मौत हो गई.

Two Children Death while Playing Hide-and-Seek: अगर आप छोटे बच्चों के पैरेंट्स हैं तो यह खबर आपसे जुड़ी है और आपको इसे ध्यान से पढ़ने की जरूरत है. ध्यान की जरूरत इसलिए, क्योंकि यह आपके बच्चे की जिंदगी से जुड़ा है. दरअसल, कर्नाटक में एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी दर्दनाक है और हर उस पैरेंट्स के लिए खतरे की घंटी है जो अपने बच्चों को यूं ही खेलने के लिए छोड़ देते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में लुका-छिपी खेलने के दौरान फ्रीजर में छिपने से 2 लड़कियों की मौत हो गई।

क्या है मामला

रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के मैसूर जिले में मासेज गांव है. यहां नागराजू और चिक्कदेवम्मा की बेटी भाग्या (12 साल) पड़ोस में ही रहने वाले राजनायक और गोरम्मा की बेटी काव्या (7 साल) के साथ लुका-छिपी खेल रही थी. इनके साथ कुछ और बच्चे थे. काफी देर तक ये लोग लुका-छिपी खेलते रहे. जब भाग्या और काव्या का छिपने का नंबर आया तो इन्होंने जगह की तलाश शुरू की. इस दौरान इन्हें छिपने के लिए आइसक्रीम बॉक्स यानी फ्रीजर नजर आया. दोनों बच्चियां उसमें जाकर छिप गईं. उन्होंने उसका ढक्कन भी लगा दिया. दम घुुटने से इन दोनों की मौत हो गई. 

इस तरह चला पता

उन्हें ढूंढ रहे बच्चों को जब दोनों आधे घंटे तक भी नहीं मिले तो उन्होंने उनकी तलाश तेज कर दी. इस दौरान बच्चों को वह फ्रीजर दिखा. जब बच्चों ने उसका ढक्कन खोला तो दोनों बच्चियां अंदर मृत थीं. कोई हरकत न देखकर बच्चे चिलाने लगे. आवाज सुनकर उनके पैरेंट्स आए और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है.

अगर पैरेंट्स हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको काफी अलर्ट रहने की जरूरत है. यह सतर्कता तब और बढ़ानी चाहिए जब पति-पत्नी दोनों ही कामकाजी हों.

  • कमरा अगर फर्स्ट फ्लोर या उससे ऊपर है तो बालकनी में कोई भी ऐसी चीज न रखें, जिस पर चढ़कर बच्चा नीचे झांके. इससे वह हादसे का शिकार हो सकता है.
  • बेहतर होगा कि बालकनी को जाल से कवर कर दें.
  • घर में बिजली के सॉकेट आदि को कवर करके रखें ताकि बच्चे उसमें अपनी उंगली न डाल सकें.
  • गैस और इलेक्ट्रिक उपकरण को भी बच्चों की पहुंच से दूर रखें.
  • वैसे तो बच्चों को घर में अकेला छोड़कर नहीं जाना चाहिए, लेकिन आपके पास कोई विकल्प नहीं और उन्हें छोड़कर जाना मजबूरी है तो आसपास के लोगों को भी ध्यान रखने के लिए बोल सकते हैं. अगर ये विकल्प भी नहीं है तो घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर मोबाइल के जरिए भी बच्चों पर निगरानी रख सकते हैं.
  • बच्चों को समय-समय पर बताते रहें कि कौन सी चीज उनके लिए खतरनाक हो सकती है. उन्हें खेलने के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

ये भी पढ़ें

Mamata Banerjee in Delhi: ममता बनर्जी आज पहुंचेंगी दिल्ली, कल मुख्य न्यायधीशों के सम्मेलन में लेंगी हिस्सा, पीएम से होगी मुलाकात

Chief of Defence Staff: भारत के नए CDS की नियुक्ति पर सस्पेंस! अभी करना होगा और इंतजार...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget