एक्सप्लोरर

'बीजेपी नेताओं को चप्पलों से मारो अगर...' कर्नाटक में बोले श्री राम सेना के चीफ प्रमोद मुतालिक

Karnataka News: प्रमोद मुतालिक ने कर्नाटक में बीजेपी नेताओं को चुनौती दी है. मुतालिक ने दावा किया है कि बीजेपी के नेताओं ने कोई काम नहीं किया है, इसलिए वो सिर्फ मोदी के नाम पर वोट मांगते हैं.

Pramod Muthalik On BJP: कर्नाटक में श्री राम सेना के चीफ प्रमोद मुतालिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने के लिए बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा है. कारवार में प्रमोद मुतालिक ने कहा कि अगर वो डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हैं तो बीजेपी के नेताओं को चप्पलों से पीटें. मुतालिक ने 23 जनवरी को घोषणा की थी कि वो करकला से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, श्री राम सेना के चीफ प्रमोद मुतालिक ने कहा, "वो नालायक हैं. ये बेकार लोग पीएम मोदी का नाम लेते हैं, लेकिन वो अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नहीं समझेंगे." हिंदू सेना प्रमुख ने कथित तौर पर बीजेपी नेताओं को मोदी के नाम और तस्वीर का उपयोग किए बिना मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने की चुनौती भी दी.

मुतालिक का बीजेपी नेताओं को चैलेंज!

उन्होंने कहा, "इस बार बिना मोदी का नाम लिए वोट मांगे. पैम्फलेट और बैनर पर मोदी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए. मतदाताओं से कहें कि आपने विकास किया है, आपने गायों को बचाया है, आपने हिंदुत्व के लिए काम किया है. अपनी छाती पीट-पीटकर शान से वोट मांगने की कोशिश कीजिए कि आपने इतना काम किया है."

'उन्हें चप्पलों से मारो' 

प्रमोद मुतालिक ने आगे कहा, "वो ऐसा नहीं करेंगे, वो फिर से आपके दरवाजे पर आएंगे और कहेंगे कि आप सभी से निवेदन है कि 'कृपया अपना वोट पीएम मोदी को दें, कृपया अपना वोट पीएम मोदी को दें'. अगर वो पीएम का नाम लेते हैं तो उन्हें चप्पलों से मारो."

इस बीच, मुतालिक ने लोकायुक्त पुलिस में एक शिकायत दर्ज कर कर्नाटक के करकला विधानसभा क्षेत्र के हेबरी तालुक के शिवपुरा गांव में कथित 'बेनामी' भूमि लेनदेन की व्यापक जांच की मांग की. इससे पहले, मुतालिक ने दावा किया था कि उन्हें कुछ बीजेपी नेताओं का समर्थन हासिल है, जिन्होंने चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद की पेशकश की थी. उन्होंने चुनाव लड़ने के अपने फैसले से पीछे हटने से भी इनकार किया.

ये भी पढ़ें-

Karnataka Govt: भ्रष्टाचार के कई मामलों में घिरी बोम्मई सरकार, रिश्वतखोरी से लेकर घोटाले तक... जानें अब तक क्या-क्या आरोप लगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget