एक्सप्लोरर

Karnataka: शिवमोगा में इस्लामिक स्टेट के 3 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पुलिस ने किया साजिश का खुलासा

Karnataka News: पुलिस का दावा है कि आरोपी प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (आईएस) की गतिविधियों को आगे बढ़ाना चाहते थे. पुलिस ने आरोप लगाया कि गिरोह के सदस्य राज्यभर में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे.

Karnataka 2 People With Links ISIS Arrested: कर्नाटक पुलिस (Karnataka Police) ने मंगलवार को शिवमोगा से इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह (ISIS) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र (Araga Jnanendra) ने कहा कि शिवमोगा पुलिस ने आईएसआईएस से जुड़े तीन लोगों की पहचान की है. इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश की जा रही है. गृह मंत्री ने कहा कि तीनों के आईएस से संबंध थे. उनकी गतिविधियों के बारे में गहन जांच चल रही है. वे शिवमोग्गा और तीर्थहल्ली से हैं. 

शिवमोग्गा पुलिस (Shivamogga Police) ने इन लोगों को आतंकी गतिविधिओं के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि वे प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (आईएस) की गतिविधियों को आगे बढ़ाना चाहते थे. पुलिस ने आरोप लगाया कि गिरोह के सदस्य राज्यभर में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे. 

यूएपीए के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने शिवमोगा के रहने वाले शारिक, माज़ी और सैयद यासीन के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, गिरोह के सदस्य आईएस की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए हानिकारक था. 

पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने विस्फोट करने सहित आतंकी प्रशिक्षण लिया था. सूत्रों ने बताया कि, सरगना यासीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे बारीकी से पूछताछ की जा रही है. यासीन एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है. 

पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट से संबंध का शक

शिवमोगा इस साल की शुरुआत में उस समय उबाल पर था जब राज्य में हिजाब विवाद के बीच हिंदुत्व कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई थी. अगस्त में, शहर में तब झड़पें हुईं जब कुछ दक्षिणपंथी सदस्यों ने हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर का एक पोस्टर लगाया, जिसका कुछ मुसलमानों ने विरोध किया था. मारपीट के दौरान 20 वर्षीय एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. शिवमोगा जिले के रहने वाले ज्ञानेंद्र ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों से था. 

इसे भी पढ़ेंः-

Congress Presidential Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जयराम रमेश ने थरूर पर किया तंज, जानें क्या कहा

Explained: कैप्टन ही नहीं कई पूर्व CM भी पहले बदल चुके हैं पाला, इन मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा BJP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget