एक्सप्लोरर

Rameshwaram Cafe Blast: एनआईए के हत्थे चढ़ा लश्कर का आतंकी शोएब मिर्ज़ा उर्फ़ छोटू, रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट से है कनेक्शन

Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. इस सिलसिले में एनआईए ने चार राज्यों के 11 स्थानों पर छापेमारी की थी.

Rameshwaram Cafe Blast: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार (24 मई) को रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में चार राज्यों में कार्रवाई करने के बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी के रूप में हुई है. आरोपी का नाम शोएब अहमद मिर्जा उर्फ ​​छोटू (35 साल) है जो कर्नाटक के हुबली शहर का रहनेवाला है. इस मामले में गिरफ्तार होने वाला वह पांचवां आरोपी है, जो एलईटी आतंकी साजिश मामले में पहले से भी अपराधी है.

जेल से रिहा होने के बाद एक नई साजिश जुटा शोएब

एनआईए की जांच में पाया गया कि शोएब मिर्जा, जो पहले लश्कर-ए-तैयबा बेंगलुरु मामले में दोषी ठहराया गया था, जेल से रिहा होने के बाद एक नई साजिश में शामिल हो गया. जांच में यह सामने आया कि आरोपी अहमद मिर्जा ने साल 2018 में अब्दुल मथीन ताहा को एक ऑनलाइन हैंडलर से मिलवाया, जिसके विदेश में होने का संदेह था. अहमद ने उनके बीच एन्क्रिप्टेड संचार के लिए एक ईमेल आईडी भी मुहैया कराया.

चार राज्यों में एनआईए ने की छापेमारी

अब्दुल मथीन ताहा को इस मामले में 12 अप्रैल को कोलकाता में एक और आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब के साथ गिरफ्तार किया गया था. एनआईए ने मंगलवार (21 मई) को इस विस्फोट के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने और अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए कई राज्यों में छापेमारी की थी. एनआईए की टीम ने इस सिलसिले में कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 11 स्थानों पर छापेमारी की थी.

एनआईए ने पूरे भारत में 29 जगहों पर की छापेमारी 

बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में आईटीपीएल रोड स्थित कैफे में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के जरिए विस्फोट हुआ था, जिसमें कई ग्राहक और स्टाफ सदस्य घायल हो गए थे. 1 मार्च 2024 को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट की जांच के दौरान एनआईए ने पूरे भारत में 29 जगहों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी हैंडलर की भूमिका और इस ब्लास्ट के पीछे की बड़ी साजिश को लेकर लगातार जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: शशि थरूर ने PM मोदी के 'जैविक शरीर' वाले बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या प्रधानमंत्री को वोट देने या चुनाव लड़ने का अधिकार है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget