एक्सप्लोरर

Poll Of Exit Polls 2023: कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें? पोल ऑफ एक्जिट पोल्स में जानिए

Poll Of Exit Polls 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान पूरा हो गया. अब नतीजे 13 मई को आएंगे. इससे पहले देखिए राज्य का एग्जिट पोल...

Karnataka Elections Poll Of Exit Polls: कर्नाटक में बुधवार (10 मई) को वोटिंग खत्म होने के साथ ही महीनों से जारी चुनाव का शोर थम गया. अब सबको नतीजों का इंतजार है जोकि 13 मई को आएंगे. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 113 का जादुई आंकड़ा छूना जरूरी है. चुनाव के नतीजों से पहले कर्नाटक का पोल ऑफ एक्जिट पोल्स (Exit Poll) देखिए. ज्यादातर एक्जिट पोल्स में कांग्रेस (Congress) के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है. 

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एक्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर फिसलती दिख रही है. एक्जिट पोल के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलने की संभावना है. जबकि बीजेपी को 83-95 सीटें, जेडीएस 21-29 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाने का अनुमान है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल में कांग्रेस को 122-140 सीटें, बीजेपी को 62-80 सीटें, जेडीएस को 20-25 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.  

क्या कह रहे एग्जिट पोल? 

टुडेज चाणक्‍य के एग्‍ज‍िट पोल में कांग्रेस को 120 सीटें म‍िलने का अनुमान जताया गया है. जबकि बीजेपी को 92 सीटें और जेडीएस के खाते में 12 सीटें जाने का अनुमान है. जी न्यूज-मैट्रिज एग्जिट पोल में कांग्रेस को 103-118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि बीजेपी 79-94 सीटें हासिल करती दिख रही है. जेडीएस को 25-33 सीटें और अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं. 

किसी में कांग्रेस तो किसी में बीजेपी आगे

टीवी-9 और पोलस्ट्रेट की ओर से किए गए एक्जिट पोल में कांग्रेस को 99-109 सीटें मिल सकती हैं जबकि बीजेपी को 88-98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-26 सीटें और अन्य को 0-4 सीटें मिलती दिख रही हैं. 

न्यूज़ नेशन और सीजीएस के एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया है. इस सर्वे के अनुसार, बीजेपी को 114 सीटें मिलने की संभावना है. कांग्रेस को 86 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं जेडीएस को 21 सीटें और अन्य को 3 मिल सकती हैं. रिपब्लिक टीवी-पी मार्कक्यू के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 94-108 सीटें, बीजेपी को 85-100 सीटें, जेडीएस को 24-32 सीटें मिलने की अनुमान लगाया गया है. 

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113 सीटें, बीजेपी को 85 सीटें, जेडीएस को 23 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. सुवरना न्यूज़-जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 91-106 सीटें, बीजेपी को 94-117 सीटें, जेडीएस को 14-24 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.  

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Exit Poll: कांग्रेस, बीजेपी में किसकी जीत, क्या JDS बनेगी किंगमेकर? एग्जिट पोल में चौंका रहे आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget