एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: '...तो कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी', डिप्टी सीएम का पद नहीं मिलने पर बोले जी परमेश्वर, एमबी पाटिल भी हुए नाराज

Karnataka Politics: कर्नाटक सरकार में मंत्री रह चुके जी परमेश्वर ने कहा कि दलित वर्ग के किसी शख्स को डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाता है तो ये पार्टी के लिए सही नहीं होगा.

Karnataka Politics: कांग्रेस ने तीन दिनों के मंथन के बाद कर्नाटक की कमान सिद्धारमैया को देने को फैसला किया. इसी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद के साथ संतोष करना पड़ा. इस बीच सूत्रों ने बताया कि पहले जी परमेश्वर और एमबी पाटिल को भी डीके शिवकुमार के साथ उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने के कयास लग रहे थे लेकिन शिवकुमार सीएम पद के लिए अड़े थे, ऐसे में कांग्रेस ने केवल एक उप-मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया.

सिद्धारमैया के नाम की घोषणा करते हुए पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भी कहा कि कर्नाटक में शिवकुमार एकमात्र उप-मुख्यमंत्री होंगे और अगले लोकसभा चुनाव तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी बने रहेंगे. 

जी परमेश्वर और एमबी पाटिल नाराज क्यों है?
सूत्रों ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री ना बनाए जाने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर और एमबी पाटिल नाराज हैं. परमेश्वर ने कहा भी कि दलित वर्ग के किसी शख्स को डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाता है तो ये पार्टी के लिए सही नहीं होगा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी. उन्होंने ये बात सिद्धारमैया को सीएम बनाने और डीके शिवकुमार को उप-मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के कुछ घंटे बाद कही. हालांकि परमेश्वर और पाटिल का मंत्री बनना तय माना जा रहा है.

परमेश्वर ने हाल ही में सीएम पद की दावेदारी भी की थी. उन्होंने मंगलवार (16 मई) को कहा था कि यदि पार्टी आलाकमान उनसे मुख्यमंत्री बनने को कहती है तो वह इसके लिए तैयार हैं. 

कई बैठक के बाद नाम हुआ तय
कर्नाटक की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीटें अपने नाम कीं, जबकि बीजेपी 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जेडीएस 19 सीटों पर सिमट गई थी.  कांग्रेस की जीत के बाद बेंगलुरु के एक होटल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया था.

इसके बाद डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने खरगे से अलग-अलग मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने बुधवार (17 मई) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अलग अलग बात की थी. फिर बुधवार रात शिवकुमार ने रणदीप सुरजेवाला के आवास पर मुलाकात की और इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल और सुरजेवाला ने उनसे चर्चा की. वेणुगोपाल के आवास पर फिर से विचार विमर्श का दौर चला. इतने मंथन के बाद आखिर में  सिद्धारमैया को सीएम बनाने का फैसला किया गया. 

ये भी पढ़ें- Siddaramaiah Oath Ceremony: डीके शिवकुमार अकेले डिप्टी सीएम, सिद्धारमैया मुख्यमंत्री, कांग्रेस का आधिकारिक ऐलान- कर्नाटक में 20 मई को शपथ ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget