एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: जानिए, कर्नाटक में लिंगायत समुदाय कितना प्रभावी है 

लिंगायत कर्नाटक का सबसे बड़ा समुदाय है, जिसकी आबादी लगभग 17 प्रतिशत है. करीब 100 विधानसभा सीटों पर लिंगायतो का प्रभाव है. लिंगायत ज्यादातर उत्तरी कर्नाटक में हैं .

बेंगलुरुः बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. ताकतवर लिंगायत नेता येदियुरप्पा को न केवल लिंगायत समुदाय बल्कि कई कांग्रेस के कई लिंगायत नेताओं और राज्य के विभिन्न लिंगायत मठों के संतों से भी भारी समर्थन मिला. जुलाई की शुरुआत में कर्नाटक भर में विभिन्न लिंगायत मठों के 100 से अधिक संतों ने येदियुरप्पा से मुलाकात की और समर्थन दिया. येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी जगह कौन लेगा. क्या यह लिंगायत समुदाय से होगा?

लिंगायत राज्य का सबसे बड़ा समुदाय
लिंगायत राज्य का सबसे बड़ा समुदाय है, जिसकी आबादी लगभग 17 प्रतिशत है. करीब 100 विधानसभा सीटों पर लिंगायतो का प्रभाव है. लिंगायत ज्यादातर उत्तरी कर्नाटक में हैं और बीजेपी और येदियुरप्पा के समर्थक हैं. लिंगायत हिंदू शैव कम्युनिटी है जो समाज में समानता के लिए लड़ने वाले बसवन्ना को देवता मानते हैं.  

लिंगायत मठों की राजनीति में भूमिका
कर्नाटक में 500 से अधिक मठ हैं. इनमें से अधिकांश लिंगायत मठ हैं और उसके बाद वोक्कालिगा मठ हैं. राज्य में लिंगायत मठ बहुत शक्तिशाली हैं और सीधे राजनीति में शामिल हैं क्योंकि उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. अखिल भारतीय वीरशैव महासभा की 22 जिलों में जमीनी स्तर पर उपस्थिति है और यह लिंगायतों के गढ़ उत्तरी कर्नाटक में मजबूत है. इस संगठन ने भी येदियुरप्पा का समर्थन किया है.  

1990 के बाद कांग्रेस से दूर हुए लिंगायत, येदियुरप्पा का उदय
1990 के दशक तक लिंगायत बड़े पैमाने पर कांग्रेस को को वोट देते रहे. लेकिन 1990 में लिंगायत समुदाय से आने वाले वीरेंद्र पाटिल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के तरीके से लिंगायत कांग्रेस से दूर हो गए. इसके बाद बीजेपी को लिंगायत के काफी वोट मिलने लगे और इससे राज्य की राजनीति में लिंगायत चेहरे के रूप में येदियुरप्पा का उदय हुआ.

 यह भी पढ़ें-
मिजोरम के साथ सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मियों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने की दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात

TMC ने किया फैसला: पेगासस मामले पर जब तक पीएम बयान नहीं देते, तब तक नहीं चलने देंगे संसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget