एक्सप्लोरर

कर्नाटक: मुंबई से गोवा पहुंचे 15 बागी विधायक, इस्तीफों पर आज फैसला लेंगे स्पीकर

कर्नाटक का सियासी नाटक जारी है. 15 बागी विधायक मुंबई से गोवा के रिजॉर्ट पहुंच गए हैं. बीजेपी और कांग्रेस ने आज बुलाई बैठक. विधायकों के इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष आज फैसला करेंगे.

बेंगलुरू: कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार चंद दिनों की मेहमान लग रही है. पहले कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों ने इस्तीफा देकर गठबंधन वाली सत्ता की कुर्सी हिलाई. इसके बाद फिर दो निर्दलीय विधायकों एच नागेश और आर शंकर ने मंत्रिपद से इस्तीफा देकर रही-सही कसर पूरी कर दी. ऐसे में इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या 15 हो गई है. दोनों निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के समर्थन देने का फैसला किया है और उन 13 विधायकों के साथ गोवा पहुंच गये है.

ऐसे में सरकार गिरने की कगार पर है. वहीं स्पीकर आज इन इस्तीफों पर फैसला ले सकते है. कांग्रेस ने स्पीकर से इस्तीफा स्वीकार ना करने को कहा है. इस बीच सरकार के बचाने की एडी चोटी का जोर लगा रही कांग्रेस ने अपने विधायक दल की आज सुबह 9.30 बजे विधानसौदा में बैठक बुलाई है. वहीं बीजेपी ने सोमवार को अपने विधायकों के साथ बैठक की जिसमें एबीपी न्यूज से येदियुरप्पा ने कहा कि सीएम अपने विधायकों का भरोसा खो चुके है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. इसी मांग के साथ बीजेपी कर्नाटक के हर जिले में प्रदर्शन करेगी.

दूसरी ओर येदियुरप्पा के पीए संतोष की तस्वीर निर्दलीय विधायक एच नागेश के साथ सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया. इस पर येदियुरप्पा ने एबीपी न्यूज से कहा कि वो उन्हें बधाई देने पहुंचे थे क्योंकि उन्होंने समर्थन देने की बात की है.

इस बीच कर्नाटक की राजनीति में बीजेपी का खेमा सरकार बनाने को लेकर आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा है. वहीं गठबंधन सरकार अपने विधायकों को वापस बेंगलुरु बुलाने की कोशिश में कैबिनेट के सारे मंत्रियों का इस्तीफा ले चुकी है. वहीं जेडीएस के विधायकों को बेंगलुरु के देवनहल्ली स्थित रिसॉर्ट ले जाया गया है ताकि और तोड़ से बचा जा सके.

यूथ कांग्रेस करेगा कर्नाटक मामले को लेकर प्रदर्शन यूथ कांग्रेस कर्नाटक में चल रहे सियासी घटनाक्रम को लेकर आज संसद भवन के बाहर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करेगा. यूथ कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार कर्नाटक के कांग्रेस-जेडीएस के विधायकों पर पद छोड़ने का दबाव बनाकर लोकतंत्र को बर्बाद कर रही है. साथ बीजेपी पर विधायकों के खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है. दोपहर 12 बजे 5 रायसीना रोड से मार्च शुरु होगा और संसद भवन के बाहर प्रदर्शन होगा.

कांग्रेस-जेडीएस के खिलाफ आज बीजेपी का प्रदर्शन कर्नाटक बीजेपी आज राज्य में सत्तरुढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी. कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस-जेडीएस ने बहुमत खो दिया है और उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि हम सीएम कुमारस्वामी के तत्काल इस्तीफे की मांग करते है. इससे पहले सोमवार को ही जेडीएस औऱ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया.

क्या है कर्नाटक का नंबर गेम? कांग्रेस के 78 में से 10 विधायकों ने इस्तीफा दिया, जेडीएस के 37 में से 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया है. दोनों निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया. पहले कुमारस्वामी सरकार के पास 118 विधायकों का समर्थन था, अब ये घटकर 103 हो गया है.

इसके बाद गठबंधन सरकार अल्पमत में दिख रही है. दोनों निर्दलीय विधायक बीजेपी का समर्थन करने को तैयार हैं. बीजेपी के पास संख्या बल 107 विधायकों का हो गया है. इस्तीफा स्वीकार होने के बाद सरकार बनाने के लिए 106 मैजिक नंबर होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget