एक्सप्लोरर

OPS Issue: ओल्ड पेंशन स्कीम की स्टडी कराएगी बीजेपी, कर्नाटक से राजस्थान आएगी अधिकारियों की टीम

Old Pension Scheme: चुनाव पास आते ही ओल्ड पेंशन स्कीम का मुद्दा भी सामने आने लगता है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर कई बार हमले भी कर चुकी है. अब बीजेपी भी इसको लेकर सीरियस नजर आ रही है.

Rajasthan Old Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम एक ऐसा मुद्दा जो चुनाव के दौरान हर बार जोर पकड़ लेता है. अब इस मुद्दे ने बीजेपी को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में बीजेपी सरकार ने ओपीएस की स्टडी करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है. ये कमेटी इसी महीने की 23 तारीख को राजस्थान का दौरा करने वाली है. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ये कमेटी बनाई है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि कर्मचारियों की मांग पर कर्नाटक सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी का नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे. ये साल 2006 के बाद सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों के लिए ओपीएस को फिर से शुरू करने के लिए स्टडी करेगी. 

5 राज्यों का दौरा करेगी कमेटी

ये कमेटी 5 राज्यों का दौरा करेगी जिसमें राजस्थान भी शामिल है. आधिकारिक सूत्र ने कहा, “ये कमेटी पहला दौरा राजस्थान का करेगी जहां पर मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, वित्त सचिव अखिल अरोरा और मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव कुलदीप रंका से मुलाकात करेगी.” दरअसल राजस्थान ने अप्रैल 2022 में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया था. इसके बाद 650 पेंशन पाने वाले कर्मियों को इसका फायदा भी मिलने लगा है.

राजस्थान के बाद यह कमेटी छत्तीसगढ़ का दौरा करेगी, क्योंकि वहां भी कांग्रेस की सरकार है. इन दोनों राज्यों के बाद यह कमेटी पंजाब, हिमाचल प्रदेश और झारखंड का दौरा करेगी. कमेटी को 30 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट कर्नाटक सरकार को सौंपनी है. कर्नाटक में पिछले दिनों सरकारी कर्मचारी ओपीएस सहित अन्य कई मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे. उनका धरना-प्रदर्शन खत्म करवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ये कमेटी बनाई है. 

ये भी पढ़ें: NPS to OPS: एनपीएस से पुरानी पेंशन स्‍कीम में स्विच कर सकेंगे ये कर्मचारी, केंद्र सरकार ने दिया विकल्‍प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget