एक्सप्लोरर

Karnataka News: मैसूरु गैंगरेप मामले में पांच लोग गिरफ्तार, छठे आरोपी की तलाश में पुलिस

Karnataka News: पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीड़िता इतने सदमे में है कि वह घटना को लेकर पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है.

Karnataka News: कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक प्रवीण सूद ने शनिवार को कहा कि एक कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म में कथित रूप से शामिल पांच श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पांचों श्रमिक हैं, जो अक्सर मैसूरु आते रहते हैं और बढ़ई व ड्राइविंग जैसे काम करते हैं. वे तमिलनाडु के तिरुपुर के रहने वाले हैं.

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार उनमें से एक किशोर है, जिसकी आयु 17 वर्ष है. हालांकि, उसकी आयु की अभी पुष्टि नहीं हुई है." छठा आरोपी फरार है.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपियों ने 24 अगस्त को मैसूरु के बाहरी इलाके में चामुडी तलहटी के पास शुरू में कॉलेज की छात्रा और उसके पुरुष मित्र को लूटने की कोशिश की और जब वे सफल नहीं हुए, तो उन्होंने कथित तौर पर छात्रा के साथ बलात्कार किया.

सूद ने कहा कि शुरू में यह लूटपाट का मामला था. आरोपियों ने तीन लाख रुपये की मांग की थी. हालांकि, सूद ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा अब तक इस मामले में ब्लैकमेल किये जाने की कोई बात सामने नहीं आई है.

उन्होंने कहा कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ किसी काम से पड़ोसी राज्य से थोक सब्जी मंडी बंदीपल्या एपीएमसी में आया करते थे. सूद ने कहा, "(तमिलनाडु) वापस जाने से पहले उन्हें शराब पीने और पार्टी करने की आदत थी. वे उस दिन (24 अगस्त) वहां थे. उसके बाद क्या हुआ आप सभी जानते हैं."

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीड़िता इतने सदमे में है कि वह घटना को लेकर पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है. सूद ने कहा, "वह जिस आघात से गुजर रही है, उसके प्रति हमें संवेदनशील होना चाहिए."

उन्होंने कहा, पुलिस उसके पुरुष मित्र से जानकारी एकत्र कर सकती है, लेकिन चूंकि वह शाम सात से आठ बजे (अंधेरे में) के बीच हुई घटना के समय बेहोश था, इसलिये सीमित जानकारी ही मिल पाएगी.

सूद ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि कुछ आरोपियों की "आपराधिक पृष्ठभूमि" है और वे तमिलनाडु में कई मामलों में संलिप्त थे. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा, "हम जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करेंगे."

सूद ने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीमें "पूर्णकालिक" तौर पर जांच कर रही हैं. उन्होंने उच्च न्यायालय से मामले की सुनवाई में तेजी लाने की अपील की. सूद ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो एक विशेष अभियोजक नियुक्त किया जाएगा और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे.

School Reopen: 1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के टीकाकरण का दिया निर्देश

UP Cabinet Expansion Exclusive List : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जितिन प्रसाद और संजय निषाद का मंत्री बनना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget