एक्सप्लोरर

कर्नाटक शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत, बीजेपी दूसरे स्थान पर पिछड़ी

गौरतलब है कि स्थानीय निकाय चुनाव त्रिकोणीय रहा है जहां कांग्रेस, उसके सत्तारूढ़ सहयोगी जेडीएस और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा हैं हालांकि कांग्रेस और जेडीएस पहले से चुनाव के बाद गठबंधन करने की घोषणा कर चुके हैं.

नई दिल्लीः कर्नाटक में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस को विपक्षी दल बीजेपी पर कुछ बढ़त हासिल हो गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणामों के मुताबिक कांग्रेस को कुल 982 सीटें मिली हैं जबकि विपक्षी दल बीजेपी को 929 सीटें हासिल हुई हैं. कांग्रेस के सहयोगी दल जेडीएस को 375 सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 329 सीटें आयी हैं.

गौरतलब है कि स्थानीय निकाय चुनाव त्रिकोणीय रहा है जहां कांग्रेस, उसके सत्तारूढ़ सहयोगी जेडीएस और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा हैं हालांकि कांग्रेस और जेडीएस पहले से चुनाव के बाद गठबंधन करने की घोषणा कर चुके हैं. कर्नाटक में तीन शहरी निकायों, 29 नगर पालिकाओं, 52 नगर निगमों और 20 कस्बा पंचायतों के चुनाव हुए हैं. इनकी कुल 2709 सीटों में से अभी तक 2662 सीटों पर परिणाम घोषित हो गया है.

फिलहाल की बात करें तो कांग्रेस और जेडीएस के पास 1357 सीटें हैं जो बीजेपी से काफी ज्यादा हैं. ऐसे में गठबंधन को ज्यादातर निकायों में बीजेपी पर बढ़त हासिल हो जाएगी. इन चुनावों को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस की लोकप्रियता की पहली परीक्षा माना जा रहा था.

कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस के करीब आधी सीटों पर जीत हासिल करने के बाद जेडीएस ने कहा कि यह गठबंधन सरकार के काम पर जनता की मुहर है. जेडीएस महासचिव कुंवर दानिश अली ने कहा, ‘दोनों पार्टियां अलग लड़ीं थीं, लेकिन जनता ने अपना पूरा समर्थन दिया है. यह परिणाम गठबंधन सरकार के काम पर जनता की मुहर है.’ उन्होंने कहा कि जिन निगमों में खंडित जनादेश आया है वहां कांग्रेस और जेडीएस हाथ मिलाएंगे.

चुनाव की बड़ी बातें 31 अगस्त को राज्य की 29 नगरपालिकाओं, 53 टाउन नगर पालिकाओं और 23 टाउन पंचायतों के 2633 वार्डो में और तीन नगर निगमों के 135 वार्डो में मतदान हुआ था. निकाय चुनावों के लिए राज्य में 67.5 प्रतिशत मतदाताओं मे मतदान किया गया था. मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया गया था.

इस चुनाव में कुल 8340 उम्मीदवार मैदान में हैं. शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस के 2306 उम्मीदवार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 2,203 और जनता दल-सेकुलर (जेडी-एस) के 1397 मैदान में हैं जबकि 814 शहर निगमों में चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस से 135, बीजेपी से 130 और जेडी-एस से 129 उम्मीदवार शामिल हैं.

साल 2013 में 4976 सीटों पर शहरी निकाय चुनाव हुए थे. कांग्रेस ने 1960 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी और जेडी-एस ने दोनों ने 905 सीटें जीती थीं और निर्दलियों ने 1206 सीटें जीती थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
Independence day Live: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपनों से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget