एक्सप्लोरर

कर्नाटक में गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़प, पथराव और लाठीचार्ज के बाद धारा 144 लागू

कर्नाटक के मांड्या जिले के एक इलाके में शनिवार के दिन गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़पें होने से तनाव फैल गया. पुलिस ने बताया कि इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं.

कर्नाटक के मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे में रविवार (07 सितंबर, 2025) को भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़पें होने से तनाव फैल गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. दूसरे समुदाय के उपद्रवियों की ओर से कथित तौर पर पथराव किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिससे व्यापक अशांति फैल गई.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, झड़प उस समय शुरू हुई, जब लोग राम रहीम नगर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में हिस्सा ले रहे थे. दोनों समुदायों के युवकों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालादंडी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

मद्दुर में संवेदनशील माहौल

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने मद्दुर में अतिरिक्त बल तैनात किए हैं और निषेधाज्ञा लागू कर दी है, ताकि तनाव न बढ़े.' पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश विसर्जन कराया. मद्दुर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है और अफवाह फैलाने वालों या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों से सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने की अपील की है.

हिंदू कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

पुलिस के अनुसार, मस्जिद से लगभग 500 मीटर की दूरी पर शोभायात्रा पर पथराव किया गया, जिसके बाद उसमें शामिल लोगों ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस ने आपस में भिड़ रहे दो समूहों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. बाद में हिंदू कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, टायर जलाए और भगवा झंडे लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

मांड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, एक खुद संज्ञान लेकर और दूसरी एक घायल व्यक्ति की शिकायत पर. उन्होंने बताया कि 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे अन्य गिरफ्तारियां होंगी. एसपी ने कहा, ‘सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. एक व्यक्ति को चार टांके लगे हैं, बाकी सभी को मामूली चोटें आई हैं. आगे किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है.’

ये भी पढ़ें:- आधार को भी बिहार SIR में एक दस्तावेज के तौर पर शामिल किया गया, लेकिन नागरिकता का सबूत नहीं माना जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के घेराव कर सकती है कांग्रेस, थोड़ी देर में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के घेराव कर सकती है कांग्रेस, थोड़ी देर में राहुल गांधी की PC
Explained: अन्ना आंदोलन के 10 बड़े चेहरे अब कहां? केजरीवाल बने CM, सिसोदिया को जेल और योगेंद्र की राह जुदा!
अन्ना आंदोलन के 10 बड़े चेहरे अब कहां? केजरीवाल बने CM, तो सिसोदिया का जेल टूर!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Jantar Mantar CJP Protest: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget