एक्सप्लोरर

गणपति जुलूस पर पत्थर फेंके, दुकानों- शोरूम में लगाई आग, कर्नाटक के मांड्या में हिंसा

Tension in Nagamangala town: कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है. उन्होंने कहा, "पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है.

Tension in Nagamangala town: कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला कस्बे में गणेश चतुर्थी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस हिंसा के कारण बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हुई, हिंदुओं की दुकानों, बाइक शोरूम और कपड़ों की दुकानों में आग लगाने की खबरें भी सामने आई हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, झड़पें तब शुरू हुईं जब बदरीकोप्पलु गांव का एक समूह गणपति जुलूस निकाल रहा था. जैसे ही जुलूस नागमंगला में मुख्य सड़क पर एक मस्जिद के पास से गुजरा, उसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया, जिससे दोनों समुदायों के बीच बहस शुरू हो गई. इस दौरान जब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, लेकिन तनाव तब और बढ़ गया जब मुस्लिम समुदाय के सदस्य कथित तौर पर बड़ी संख्या में एकत्र हो गए. जिसके बाद वो मस्जिद के पास से जुलूस पर पत्थर फेंकने लगे.

हालात को काबू करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

इस मामले पर मांड्या के एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने बताया कि, "जब गणेश जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा, तो उन्होंने आगे बढ़े बिना वहां ज्यादा समय बिताया. इस पर दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच बहस हुई. इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की. ऐसे में लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

लाठीचार्ज के बाद लोगों ने पुलिस स्टेशन के सामने किया विरोध प्रदर्शन

एसपी बालादंडी ने कहा, "लाठीचार्ज के बाद लोगों ने पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. जिसके कारण दूसरे समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और पथराव शुरू कर दिया. उन्होंने सड़क किनारे कुछ बाइक और दुकानों में आग भी लगा दी, फिलहाल, हालात अब पूरी तरह से नियंत्रण में है. उन्होंने कहा,' हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल है और फायर बिग्रेड की गाड़िया भी मौके पर मौजूद हैं. किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, केवल कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

हालात कंट्रोल में और शांतिपूर्ण हैं- गृहमंत्री

इस दौरान कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है. उन्होंने कहा, "पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया है. जिसमें 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा,' गणेश जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया. फिलहाल, इलाके में केएसआरपी की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: J&K Poll 2024: 'पिछले 5 साल में नहीं हुए हैं काम तो दे दूंगा इस्तीफा', राहुल के राजा वाले बयान पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget