एक्सप्लोरर

शाम 4.30 बजे कुमारस्वामी लेंगे कर्नाटक के सीएम की शपथ, समारोह के साक्षी बनेंगे तमाम मोदी विरोधी

34 मंत्रियों में से 22 मंत्री कांग्रेस के होंगे, जबकि 12 मंत्रियों समेत मुख्यमंत्री जेडीएस की ओर से होंगे. वहीं विभागों का बंटवारा बहुमत साबित करने के बाद किया जाएगा.

बेंगलूरु: जेडीएस नेता कुमारस्वामी आज शाम 4.30 बजे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राज्यपाल वजुभाई वाला कुमारस्वामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. कुमारस्वामी के अलावा कांग्रेस नेता जी परमेश्वर भी सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. जबकि अन्य मंत्रियों का शपथग्रहण बहुमत साबित करने के बाद होगा.

एक लाख लोगों को बैठाने का इंतजाम

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत कई गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय दलों के प्रमुख भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहेंगे. शपथग्रहण समारोह में एक लाख लोगों को बैठने का इंतजाम किया गया है.

क्या होगा कांग्रेस जेडीएस सरकार का स्वरुप?

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार में जेडीएस से कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद सौंपा गया है. कांग्रेस ने डिप्टी सीएम का पद दलित समुदाय से आने वाले और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर को दिया है. कांग्रेस की ओर से के आर रमेश को कर्नाटक विधानसभा का स्पीकर बनाने का फैसला लिया गया है. जबकि डिप्टी स्पीकर जेडीएस से होगा.

34 मंत्रियों में से 22 मंत्री कांग्रेस के होंगे, जबकि 12 मंत्रियों समेत मुख्यमंत्री जेडीएस की ओर से होंगे. वहीं विभागों का बंटवारा बहुमत साबित करने के बाद किया जाएगा.

उनके शपथ समारोह में मोदी विरोधी पूरा मोर्चा मौजूद रहेगा. जिन मेहमानों ने शपथ में मौजूद रहने का निमंत्रण स्वीकार किया है उनमें कई बड़े नेता शामिल हैं.

कौन-कौन होंगे शामिल?

  • यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी
  • कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी
  • बीएसपी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

  1. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  2. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
  3. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू
  4. केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन
  5. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेकर राव

इन नेताओं को भी दिया गया न्योता

  • लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
  • आरएलडी के संस्थापक अजीत सिंह
  • अभिनेता से नेता बने दक्षिण फिल्मों को सुपरस्टार कमल हसन
  • तमिलनाडु में डीएमके के नेता एम के स्टालिन

17 मई को येदुरप्पा ने ली थी सीएम पद की शपथ

राज्य में बीएस येदुरप्पा ने 17 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के  कारण येदियुरप्पा ने विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले ही शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की और कहा कि उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा का चुनाव हुआ था जिसका परिणाम त्रिशंकु रहा था. चुनाव में बीजेपी 104 सीट जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई थी. वहीं कांग्रेस को 78, जेडीएस को 38 और अन्य को दो सीटें मिली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget