एक्सप्लोरर

48 नेता हनी ट्रैप में फंसे, दावे पर कर्नाटक के गृह मंत्री ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश | जानें बड़े अपडेट

High Level Probe In Honey Trap Case: पूर्व मंत्री वी सुनील कुमार ने विधानसभा में कांग्रेस सरकार पर हनी-ट्रैप फैक्ट्री चलाने का आरोप लगाया और गृह विभाग से कार्रवाई की मांग की.

Karnataka Honey Trap: कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने गुरुवार (20 मार्च, 2025) को कहा कि राज्य के एक सीनियर मंत्री को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की गई. उन्होंने मामले की पुलिस जांच की मांग की. इस मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर जारकीहोली ने कहा, "(मंत्री को फंसाने के) दो प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हुए."

कर्नाटक में हनी ट्रैप की यह पहली घटना नहीं है. विधानसभा में एक अन्य मंत्री ने दावा किया कि सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि 48 मंत्री इसी तरह के राजनीतिक जाल में फंस चुके हैं. इन खुलासों के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कथित हनी ट्रैप प्रयास की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा की. उन्होंने विधानसभा में बजट सत्र की चर्चा के दौरान यह घोषणा की.

हनी ट्रैप मामले पर जमकर हो रहा राजनीतिक बवाल

बीते दिन बुधवार (19 मार्च, 2025) को बीजेपी के पूर्व मंत्री वी सुनील कुमार की ओर से विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर "हनी ट्रैप फैक्ट्री" चलाने का आरोप लगाया और गृह विभाग से कार्रवाई करने की मांग की. कर्नाटक के एक मंत्री के हनी ट्रैप में फंसने की अटकलों से शुरू हुआ मामला अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया है.

‘कोशिश तो की गई लेकिन नाकाम रही’

बजट सत्र में चर्चा के दौरान विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने इस मुद्दे को उठाया और कहा कि सहकारिता मंत्री को फंसाने की कोशिश की गई है. राजन्ना ने दावों को स्वीकार किया और विधानसभा में जवाब देते हुए कहा, "कई लोग कहते हैं कि कर्नाटक सीडी और पेन ड्राइव फैक्ट्री बन गया है. यह एक गंभीर आरोप है. कहा जा रहा है कि तुमकुरु के एक प्रभावशाली मंत्री को हनी ट्रैप में फंसाया गया है. तुमकुरु के मंत्री जी परमेश्वर और मैं हैं." उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बारे में शिकायत दर्ज कराऊंगा. गृह मंत्री को इस मामले की जांच करनी चाहिए."

जारकीहोली ने जांच की मांग की और पुष्टि की कि यह सच है कि प्रयास किया गया था, लेकिन सफल नहीं हुआ. कर्नाटक में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है; यह पिछले 20 सालों से हो रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस सभी पार्टियां इसका शिकार हैं. जारकीहोली ने जांच की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "हमने मांग की है कि शिकायत दर्ज की जाए और जांच की जाए. हमने पीड़ित से कहा है कि वह आगे आकर शिकायत दर्ज कराए, तभी इसकी जांच हो सकेगी और सच्चाई सामने आएगी.”

राजन्ना ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, "वे दो अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हैं. यह मामला सिर्फ हमारे राज्य तक सीमित नहीं है- यह राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं. मैं यहां अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब नहीं दूंगा. मैं गृह मंत्री को लिखित शिकायत दूंगा. इसकी जांच होनी चाहिए. यह सामने आना चाहिए कि इसके पीछे निर्माता और निर्देशक कौन हैं. जनता को पता होना चाहिए. दो पार्टियों के 48 लोगों की पेन ड्राइव है. ये बहुत ही खतरनाक है."

उन्होंने आगे कहा, ‘ये पब्लिक का मुद्दा है. उन लोगों ने मेरे ऊपर भी कोशिश की और मेरे पास इसके सबूत हैं. मैं शिकायत दर्ज कराऊंगा. खुलासा होने दो इसमें कौन-कौन शामिल है.’

ये भी पढ़ें: '48 नेताओं की बन गई सीडी', हनी ट्रैप को लेकर कर्नाटक के मंत्री केएन राजन्ना ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget