एक्सप्लोरर

ब्राह्मण महासभा में पहुंचे हाईकोर्ट के जज, संविधान निर्माण में गिनाए ब्राह्मणों के योगदान

जस्टिस दीक्षित ने अखिल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा में कहा, डॉ. आंबेडकर ने एक बार कहा था कि यदि बी एन राव ने संविधान का मसौदा तैयार नहीं किया होता तो इसे तैयार होने में 25 साल और लग जाते.

कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित ने संविधान निर्माता डॉ बी आर आंबेडकर के एक कथन जिक्र किया और संविधान निर्माण में ब्राह्मणों के योगदान पर प्रकाश डाला.

जस्टिस दीक्षित ने अखिल कर्नाटक ब्राह्मण महासभा की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 18-19 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय ब्राह्मण सम्मेलन ‘विश्वामित्र’ में अपने संबोधन में कहा, ‘‘ डॉ. आंबेडकर ने एक बार भंडारकर इंस्टीट्यूट में कहा था कि यदि बी एन राव ने संविधान का मसौदा तैयार नहीं किया होता तो इसे तैयार होने में 25 साल और लग जाते.’’

जस्टिस दीक्षित ने कहा कि संविधान की मसौदा समिति के सात सदस्यों में से तीन - अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर, एन गोपालस्वामी अयंगर और बी एन राव ब्राह्मण थे. ब्राह्मणों पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इस शब्द को जाति के बजाय ‘वर्ण’ से जोड़ा जाना चाहिए.

वेदव्यास मछुआरे, वाल्मीकि अनुसूचित जाति से थे- जस्टिस दीक्षित

उन्होंने कहा कि वेदों का वर्गीकरण करने वाले वेदव्यास मछुआरे के पुत्र थे और रामायण लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि या तो अनुसूचित जाति से या अनुसूचित जनजाति से थे. उन्होंने कहा, ‘‘क्या हमने (ब्राह्मणों ने) उन्हें नीची नजर से देखा है? हम सदियों से भगवान राम की पूजा करते आए हैं और उनके मूल्यों को संविधान में सम्मलित किया गया है.’’

जस्टिस दीक्षित ने पूर्व में खुद के गैर-ब्राह्मण राष्ट्रवादी आंदोलनों के साथ जुड़े होने का भी उल्लेख किया और कहा कि जस्टिस बनने के बाद उन्होंने अन्य सभी गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया है और वह न्यायिक दायरे के भीतर ही ये बातें कर रहे हैं.

इस कार्यक्रम में उपस्थित जस्टिस वी. श्रीशानंद ने ऐसे समारोहों की आवश्यकता का बचाव किया तथा उन आलोचकों को जवाब दिया जिन्होंने व्यापक सामाजिक-आर्थिक संघर्षों के बीच इस सम्मेलन की भव्यता पर सवाल उठाया था.

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग प्रश्न करते हैं कि ऐसे वक्त में जब लोग भोजन और शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं तब ऐसे बड़े आयोजनों की क्या जरूरत है. लेकिन ये आयोजन समुदाय को एक साथ लाने और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आवश्यक हैं. ऐसे आयोजन क्यों नहीं किए जाने चाहिए?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'सड़क पर कचरा, वॉशरूम में पानी नहीं', राष्ट्रपति दौरे में हुई चूक पर केंद्र ने ममता सरकार से मांगा जवाब
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी
'नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल को लेकर ममता बनर्जी पर भड़के PM मोदी
Kamal Haasan To Trump: 'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला

वीडियोज

Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा; बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनरों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूटा
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget