एक्सप्लोरर

इस राज्य में 40 दिनों में हो गई 22 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग भी हैरान, CM ने दिए जांच के आदेश

मौतों के कारणों का पता लगाने और समाधान खोजने के लिए जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. रवींद्रनाथ के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है.

कर्नाटक के हासन जिले में बीते 40 दिनों के भीतर दिल के दौरे यानी हार्ट अटैक से हुई 22 मौतों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को चिंता में डाल दिया है. राज्य सरकार ने इस असामान्य स्थिति की जांच के आदेश देते हुए विशेषज्ञों की टीम को हासन भेजा है, जो इन मौतों के कारणों की तह तक जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में कई युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग शामिल हैं, जिन्हें पहले से कोई हृदय रोग नहीं था. इस घटना ने जन स्वास्थ्य के प्रति नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

'मरने वालों में ज्यादातर युवा'
हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है. 30 जून को चार और लोगों की मौत के साथ ही पिछले 40 दिनों में कुल 22 लोगों की जान जा चुकी है. खास बात यह है कि इनमें अधिकांश पीड़ित युवा या मध्यम आयु वर्ग के लोग थे, जिससे जिले में स्वास्थ्य संकट के संकेत मिल रहे हैं.

आंकड़ों के मुताबिक 22 मौतों में से 5 लोग 19 से 25 वर्ष की उम्र के थे, जबकि 8 लोगों की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच थी. केवल कुछ ही पीड़ित 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे. युवाओं में इस तरह हार्ट अटैक का बढ़ता खतरा चिकित्सा समुदाय और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?
इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा हासन जिले में हाल के दिनों में दिल के दौरे से हो रही मौतें बेहद गंभीर चिंता का विषय हैं. 40 दिनों में 22 मौतें सामान्य बात नहीं हो सकती. इस घटना की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इन मौतों के कारणों का पता लगाने और समाधान खोजने के लिए जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. रवींद्रनाथ के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है और उन्हें 10 दिनों के भीतर एक अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. 

इसी समिति को फरवरी में राज्य में युवाओं में अचानक होने वाली मौतों के कारणों और कोविड वैक्सीन के कोई प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं या नहीं, इस पर गहन अध्ययन करने के आदेश दिए गए थे. सीएम सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कोविड वैक्सीन को जल्दबाजी में मंजूरी देना और जनता को वितरित करना भी इन मौतों का एक कारण हो सकता है, क्योंकि हाल ही में दुनिया भर में कई अध्ययनों ने संकेत दिया है कि कोविड वैक्सीन दिल के दौरे की बढ़ती संख्या का एक कारण हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले घाना और आखिर में करेंगे नामीबिया का दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget