एक्सप्लोरर

Karnataka: स्कूल की किताबों से हटा केबी हेडगेवार का पाठ, पंडित नेहरू, बीआर आंबेडकर और सावित्रीबाई फुले से जुड़े चैप्टर जोड़े गए

Karnataka News: कर्नाटक सरकार ने आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर से संबंधित पाठ स्कूल की किताब से हटा दिए हैं, जिसे लेकर बीजेपी ने तीखा प्रहार किया.

Textbook Lessons On KB Hedgewar: कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार (15 जून) को वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए राज्य में कक्षा छह से 10 तक की कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के पाठ्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी. इसके तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर समेत अन्य लोगों पर केंद्रित अध्यायों को किताबों से हटा दिया गया है.  

कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी को लिखे गए नेहरू के पत्रों और डॉक्टर बीआर आंबेडकर पर कविता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा और बीजेपी की पिछली सरकार की ओर से किए गए परिवर्तनों को हटाया जाएगा. मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला किया कि सभी विद्यालयों और कॉलेजों में प्रतिदिन संविधान की प्रस्तावना के पाठ को अनिवार्य किया जाएगा.

RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार से संबंधित पाठ हटाने पर कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के बयान आए. बीजेपी नेता बीसी नागेश ने यहां तक कहा कि सिद्धारमैया की सरकार हिंदुओं के खिलाफ है. 

कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश का पूरा बयान

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, ''वे (कांग्रेस) मुस्लिमों के वोट चाहते हैं. मूल रूप से सिद्धारमैया की सरकार हिंदुओं के खिलाफ है. आपको हमेशा पता होना चाहिए. वह हिंदुओं के लिए नहीं है. निश्चित रूप से हमने अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जो कुछ भी किया है, वे उसके खिलाफ जा रहे हैं.''

तीन बातें वे हमेशा बोलते रहते हैं- बीसी नागेश

बीसी नागेश ने आगे कहा, ''तीन बातें वे (कांग्रेस) हमेशा बोलते रहते हैं. मुसलमानों का वोट लेने के लिए वे गोहत्या के बारे में बोलते हैं. वे हिजाब के बारे में बात कर रहे हैं... उन्होंने मुसलमानों से वादा किया है कि हम हिजाब लाने जा रहे हैं. तीसरी बात धर्मांतरण को लेकर है. ये सब इसलिए है क्योंकि वे अल्पसंख्यक मतदाताओं को आकर्षित करना चाहते हैं और हर चीज का राजनीतिकरण करना चाहते हैं.''

क्या कहा कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने?

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''केबी हेडगेवार पर सिलेबस हटा दिया गया है... पिछले वर्ष उन्होंने (पिछली सरकार ने) जो भी बदलाव किए थे, हमने उन्हें बदल दिया है और पिछले से पिछले वर्ष जो कुछ भी था उसे फिर से शुरू किया है.''

यह भी पढ़ें- Anti-conversion Law: कर्नाटक की सिद्धारमैया कैबिनेट का बड़ा फैसला, धर्मांतरण रोकथाम कानून को किया निरस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार
फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड से बनवाते थे सिम, दो गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget