एक्सप्लोरर

ढाई ढाई साल के फॉर्मूले से सिद्धारमैया का इनकार, कहा- मुझे कुछ नहीं बोला गया है

कर्नाटक कांग्रेस में सीएम पद को लेकर आज दिल्ली में ऐलान हो गया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणूगोपाल ने सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों को ही अपना सबसे बड़ा असेट बताया है.

Karnataka Government Formation: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गठन में राज्य के नेताओं की भूमिकाओं को लेकर आज (18 मई) को दिल्ली में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, सिद्धरमैया राज्य के सीएम होंगे तो वहीं डीके शिवकुमार राज्य के एकलौते डिप्टी सीएम होंगे.

वेणुगोपाल ने कहा, लोकसभा चुनाव होने तक शिवकुमार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे. उन्होंने कहा, कांग्रेस में सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ही कांग्रेस के सबसे बड़े असेट हैं लिहाजा पार्टी दोनों को ही सहेज कर रखना चाहती है.

'पावर शेयरिंग फॉर्मूला का मतलब...'
इस दौरान राज्य में पावर शेयरिंग फॉर्मूला को लेकर पूछे गए सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा, पावर शेयरिंग फॉर्मूला का मतलब कर्नाटक के लिए सिर्फ इतना ही है कि कैसे सरकार अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर्नाटक की जनता के लिए करती है. दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं के सामने यह प्रस्ताव रखा था जिसमें दोनों ही नेता ढाई-ढाई साल के राज्य के सीएम बनते.

लेकिन जब इसके बारे में सिद्धारमैया से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से साफ तौर पर इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, इस बारे में मुझे कुछ भी नहीं बोला गया है. वहीं डीके शिवकुमार के भाई और सांसद डीके सुरेश ने शिवकुमार को सीएम नहीं बनाए जाने को लेकर नाखुशी जताई है. उन्होंने कहा, उनको सीएम नहीं बनाए जाने के पार्टी के इस फैसल से वह खुश नहीं हैं लेकिन पार्टी आलाकमान का हर फैसला उनके सर आंखो पर है. 

दिल्ली आने से पहले क्या बोले थे डीके शिवकुमार?  
दिल्ली आने से पहले डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात कही थी. उन्होंने कहा, पार्टी मां समान होती है और हमें पार्टी में सभी के हितों को देखना होता है और उनके हितों की रक्षा करनी भी होती है. मेरे लिए पार्टी, कर्नाटक के लोगों और सोनिया गांधी का हर फैसला सर आँखो पर है. 

पीएम मोदी ने किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को ही क्यों बनाया देश का कानून मंत्री, समझिए इसके पीछे का गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget