एक्सप्लोरर

सिद्धारमैया बोले- कोई धर्म समर्थन नहीं करता पर हिंदुत्‍व और मनुवाद करते हैं हिंसा, हत्‍या और भेदभाव का सपोर्ट

Siddaramaiah Controversial Statement: कर्नाटक विधानसभा के विपक्षी नेता सिद्धारमैया ने एक बार फिर से हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिया है. इससे पहले भी उन्होंने 8 जनवरी को इसी तरह का एक बयान दिया था.

Siddaramaiah On Hindutva: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने विवादित बयान जारी कर एक बार फिर बवाल खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि वह हिंदू विरोधी नहीं बल्कि हिंदुत्व विरोधी हैं क्योंकि उनके अनुसार हिंदुत्व हत्या, हिंसा और भेदभाव के लिए है. हिंदुत्व संविधान के खिलाफ है. सिद्धारमैया के इस बयान के बाद अब राजनीतिक गलियारों में माहौल गर्म हो गया है. 

सिद्धारमैया इतने में ही नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि हिंदुत्व और हिंदू धर्म अलग है. वह हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं हैं. वह एक हिंदू हैं लेकिन मनुवाद और हिंदुत्व का विरोध करता हैं. उनका कहना है कि कोई भी धर्म हत्या और हिंसा का समर्थन नहीं करता है लेकिन हिंदुत्व और मनुवाद हत्या, हिंसा और भेदभाव का समर्थन करते हैं. यह पहली बार नहीं है जब मंत्री ने हिंदुत्व पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा किया है. 

पशुपालन मंत्री पर तीखा वार 

इससे पहले 8 जनवरी को उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह एक हिंदू हैं लेकिन हिंदुत्व का विरोध करते हैं. इसी कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी अयोध्या में राम मंदिर का विरोध नहीं किया बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल करने के खिलाफ थे. उन्होंने कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान पर भी हमला बोलते हुए उन्हें 'मूर्ख' बताया जो गाय और बकरी में पहचान नहीं कर सकता. 

बीजेपी पर बरसे सिद्धारमैया 

साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं ने हर विधायक को 15 से 20 करोड़ रुपये दिए  और येदियुरप्पा के नेतृत्व में 'ऑपरेशन कमला' के जरिए सरकार बनाई. मंत्री ने दावा किया कि 2013 में उनकी पार्टी ने 165 वादों में से 158 को पूरा किया और 30 नए कार्यक्रम शुरू किए थे. वहीं, बीजेपी ने 2018 में 600 वादे किए जिनमें से 50 से 60 भी पूरे नहीं किए गए. पेन, पेंसिल, किताबों और दही पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाकर सरकार ने आम आदमी पर अधिक बोझ डाला है. 

ये भी पढ़ें: 

त्रिपुरा में शाही परिवार के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा बोले- बीजेपी तो बी-टीम है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget