एक्सप्लोरर

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के मामले में सीएम सिद्धारमैया ने दिए CID जांच के आदेश, कहा- जान गंवाने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट

Fire in Karnataka: कर्नाटक के सीएम ने बताया कि इस घटना में 14 लोगों की जान गई है. इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजन को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाने की बात कही.

Karnataka News: बेंगलुरु के पास पटाखों की एक दुकान में जान गंवाने वाले 14 लोगों में ज्यादातर गरीब छात्र थे, जो अपनी पढ़ाई का खर्च जुटाने के लिए छुट्टियों के दौरान वहां काम करते थे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों में छह 12वीं कक्षा और ग्रेजुएशन के विद्यार्थी थे. उन्होंने बताया कि शनिवार की इस त्रासदी के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार (8 अक्टूबर) को कहा कि बेंगलुरु शहरी जिले के सीमावर्ती अतिबेले शहर में पटाखों की एक दुकान और गोदाम में आग की घटना में जिन लोगों की जान चली गयी, उनमें ज्यादातर विद्यार्थी थे. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर विद्यार्थी थे और वे अपनी पढ़ाई के वास्ते पैसे जुटाने के लिए छुट्टियों के दौरान काम करते थे. प्रबंधक को छोड़कर कोई भी स्थायी कर्मी नहीं था.’’

मृतक के परिवारों सहायता राशि देगी सरकार

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शोकसंतप्त परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की और शोक प्रकट किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आग की इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.

सीएम ने कहा, ‘‘यह एक बड़ी त्रासदी है जहां 14 लोगों ने अपनी जान गंवायी. हम जांच करवाएंगे और जिनकी गलती होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.’’

सीआईडी जांच के दिए आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि झुलसे हुए जिन तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनके इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी. उन्होंने इस घटना की सीआईडी जांच का आदेश दे दिया गया है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा, " शनिवार (7 अक्टूबर) शाम तीन बजे तमिलनाडु से एक ट्रक पटाखे लाये गये. यह अब तक पता नहीं चल पाया है कि पटाखों में कैसे आग लगी. अधिकारियों के शुरुआती जांच से खुलासा हुआ है कि एहतियाती उपाय नहीं किये गये थे.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, "कहीं भी सुरक्षा उपकरण नहीं इस्तेमाल किये गये. लाइसेंस धारक की लापरवाही स्पष्ट नजर आती है. लाइसेंस धारक रामास्वामी रेड्डी ने 31 अक्टूबर तक पटाखे बेचने के लिए 13 सितंबर को लाइसेंस का नवीनीकरण करवाया था. उसके पास दूसरा व्यापार लाइसेंस था जिसकी समय सीमा 28 जनवरी 2026 थी."

ये भी पढ़ें:  कर्नाटक में हुआ गणपति महोत्सव को रोकने का प्रयास, भड़के पूर्व CM बोम्मई, कहा- अगर हिंदू भावनाएं आहत हुईं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget