एक्सप्लोरर

कर्नाटक: बेलगावी में नगर निगम ने दिया फातिमा मस्जिद को बंद करने का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Belagavi mosque Dispute: कर्नाटक में बेलगावी स्थित फातिमा मस्जिद पर कुछ हिंदू संगठनों को ऐतराज था. पिछले काफी समय से इस पर विवाद था. अब नगर निगम ने इस मस्जिद को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है.

Karnataka Belagavi mosque Dispute: कर्नाटक में बेलगावी (Belagavi district) नगर निगम ने सारथी नगर में एक मस्जिद को बंद करने का नोटिस जारी किया है. कुछ हिंदू संगठनों को फातिमा मस्जिद (Fatima Mosque) पर ऐतराज था, पिछले काफी समय से इस पर विवाद पनप रहा था. हिंदू संगठन श्री राम सेना (Sri Ram Sene) के पदाधिकारियों ने शिकायत की थी कि फातिमा मस्जिद आवासीय संपत्ति पर बनी है, लिहाजा इसे ढहा दिया जाए.

कर्नाटक में फातिमा मस्जिद को लेकर छिड़ा विवाद

इस मामले में नगर निगम ने संपत्ति के मालिकों को नोटिस जारी कर रिहायशी इलाके में मस्जिद के निर्माण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा. उसके बाद निगम ने अब मस्जिद को खाली करने का आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश हिंदू संगठन श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक द्वारा मस्जिद को ध्वस्त कर देने की चेतावनी देने के एक हफ्ते के बाद आया है. खबरें हैं कि ‘विवादित’ फातिमा मस्जिद को हिंदू संगठन ने ढहाने की धमकी दी थी. 

'मस्जिद को नहीं ढहाया तो हम उसमें घुसेंगे'

कुछ समय पहले श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने एक हफ्ते का समय दिया था और कहा था कि अगर मस्जिद को नहीं ढहाया जाता है तो वे स्‍थानीय लोगों के साथ मस्जिद में घुस जाएंगे. उनका कहना था कि मस्जिद रिहायशी इलाके में बनी है, जिसको लेकर हिंदूवादी विरोध कर रहे हैं.

वक्फ बोर्ड को जारी किया गया नोटिस

बहरहाल, नगर निगम ने सारथी नगर में स्थित मस्जिद को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है. यह नोटिस बेलगावी जिला म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर ने इस संबंध में वक्फ बोर्ड को जारी किया. इससे पहले श्री राम सेना के चीफ प्रमोद मुतालिक ने दावा किया कि रिहायशी इलाके में स्थित मस्जिद भूमि नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया है.

‘मस्जिद को ढहाओ नहीं तो हम लेंगे एक्शन’

उन्होंने कॉर्पोरेशन को एक हफ्ते का समय दिया था और खाली नहीं कराए जाने पर मस्जिद को ढहाने की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर कॉर्पोरेशन एक्शन लेने में विफल रहता है तो वह अपने टीम के साथ जाकर मस्जिद को ढहा देंगे.

मुतालिक ने कहा, “मैं बेलगावी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को कह रहा हूं कि अगर आप एक हफ्ते के भीतर मस्जिद को नहीं ढहाते हैं तो मस्जिद को ढहाने के लिए हम श्री राम सेना ‘सारथी कॉलोनी चलो’ के नारे लगाएंगे. देखते हैं कि हमें कौन रोकता है.”

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी-आरएसएस से पूछना चाहता हूं वे संविधान का सम्मान करते हैं या नहीं', धनखड़ के बयान पर कन्हैया कुमार ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
भारत-म्यांमार में ज़मीन की होगी अदला-बदली? मणिपुर में कैसी होगी प्रतिक्रिया
भारत-म्यांमार में ज़मीन की होगी अदला-बदली? मणिपुर में कैसी होगी प्रतिक्रिया

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget