एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: 'कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण बढ़ाकर 6% करेगी तो कम किसका होगा?' बोले अमित शाह- प्रचार खत्म होने से पहले चाहिए जवाब

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल बना हुआ है. राज्य में 10 मई को मतदान होना हैं और नतीजे 13 मई को सामने आएंगे.

Karnataka Assembly Elections 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आरक्षण (Reservation) के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए तीखे सवाल पूछे हैं. साथ ही उन्होंने कर्नाटक में बीजेपी (BJP) की प्रचंड जीत का दावा किया है. 10 मई को कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शाह ने कहा कि सभी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के लिए रुझान हैं. इस बार कर्नाटक में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए. कांग्रेस को कर्नाटक की जनता जवाब देगी. 

अमित शाह ने सोमवार (8 मई) को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण बढ़ाकर 6% करेगी तो कम किसका होगा. ओबीसी का कम करेंगे या लिंगायत का करेंगे. ये प्रचार खत्म होने से पहले कांग्रेस को इस बारे में बताना चाहिए. 4% मुसलिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है क्योंकि वो गैर-संवैधानिक था. हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है. कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत ये मुस्लिम आरक्षण किया था, जिसको हमने हटा दिया है. 

"आरक्षण अब नहीं हटेगा"

शाह ने कहा कि आरक्षण के भीतर आरक्षण हमने बहुत सोच समझकर किया है. हमने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के भीतर आरक्षण में हमने कुछ लिमिट तय किए हैं. इसे कांग्रेस हटाना चाहती है मगर मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि एससी के आरक्षण के भीतर जो आरक्षण है, वो नहीं हटेगा. उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक के सभी क्षेत्रों का दौरा किया है और हम राज्य में डबल इंजन सरकार के लिए उत्सुकता देख सकते हैं. कर्नाटक में पीएम मोदी की लोकप्रियता अपार है और ये सीधे तरह से वोट में तब्दील होगा, बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. 

"पीएम मोदी के नेतृत्व पर रखें भरोसा"

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जब जब मोदी जी के खिलाफ विषैली भाषा का इस्तेमाल किया है तब तब उसे मुंह की खानी पड़ी है. सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को सिर्फ 19 किसानों के नाम भेजे थे, लेकिन बसवराज की सरकार आई तो उन्होंने 54 लाख किसानों के नाम भेजे और 54 लाख करोड़ सीधे उनके बैंक अकाउंट में चले गए. इसलिए आपको पीएम मोदी के नेतृत्व में भरोसा रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 

बीएल संतोष, इनके एक इशारे पर सीएम बदलने में देर नहीं लगाती बीजेपी, अब कर्नाटक जिताने की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget