एक्सप्लोरर

सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को भेजा कानूनी नोटिस, माफी मांगे नहीं तो होगा 100 करोड़ रूपये का मानहानि का मुकदमा

सीएम का कहना है कि पीएम ने उन पर भ्रष्टाचार के ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसका कोई सबूत पीएम के पास नहीं है. उन्होंने पीएम के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राज्य भाजपा की ओर से सीएम उम्मीदवार बनाए गए बीएस येदियुरप्पा को भी कानूनी नोटिस भेजा है.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों कर्नाटक में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री के सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को छह पन्‍ने का कानूनी नोटिस भेजा है . सीएम का कहना है कि पीएम ने उन पर भ्रष्टाचार के ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसका कोई सबूत पीएम के पास नहीं है. उन्होंने पीएम के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राज्य भाजपा की ओर से सीएम उम्मीदवार बनाए गए बीएस येदियुरप्पा को भी कानूनी नोटिस भेजा है.

पीएम मोदी मांगे माफी: सिद्धारमैया

आपको बता दें कि भाजपा ने सीएम सिद्धारमैया पर आरोप लगाया है कि वह चीन में भगोड़े कारोबारी से मिले. उनसे महंगा तोहफा लिया. इस विवाद में भाजपा ने एक तस्वीर भी जारी की है. सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांगने को कहा है. तो वहीं इस विवाद में कांग्रेस का कहना है कि अगर सीएम के साथ कोई भी तस्वीर आती है तो इसके लिए सीएम जिम्मेवार नहीं हैं. उनसे कई लोग मिलते है और तस्वीर खिंचवाते हैं.

सिद्धारमैया को बीजेपी की धमकी

सिद्धारमैया ने पीएम मोदी और बीजेपी को धमकी देते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी ने माफी नहीं मांगी तो वो पार्टी और पीएम पर आपराधिक और मानहानि का मुकदमा करेंगे. आपको बता दें कि कर्नाटक के चुनावी भाषणों के दौरान पीएम मोदी ने सिद्धारमैया सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. एक तरफ जहां सिद्धारमैया और बीजेपी में जंग जारी है तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के चुनावी दौरे पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैलगाड़ी और साइकल पर सवार होकर भाषण दिया और जमकर बीजेपी पर हमला बोला.

राहुल ने भी किया पीएम मोदी पर हमला

चुनावी दौरे पर निकले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी हमेशा स्पीकर या एयरप्लेन मोड पर ही रहते हैं. राहुल ने कहा कि 'मोबाइल फोन में 3 मोड होते हैं- वर्क मोड, स्पीकर मोड और एयरप्लेन मोड. लेकिन वह कभी वर्क मोड का इस्तेमाल नहीं करते, वह सिर्फ स्पीकर या एयरप्लेन मोड ही यूज करते हैं.' कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 12 मई को होनेवाले मतदान में करीब एक हफ्ते का समय बचा हुआ है. जिसे देखते हुए चुनावी मैदान में 2655 उम्मीदवार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget