एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result: बीजेपी का दावा- जीतेंगे 130 सीट, कांग्रेस बोली- दोबारा बनाएंगे सरकार

Karnataka Election Result 2018: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने दावा किया है कि वह दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. वहीं बीजेपी ने भी कहा है कि वह 130 से अधिक सीट जीतकर दक्षिण भारत में जीत का द्वार खोलेगी.

नई दिल्ली: कर्नाटक की गद्दी पर कौन बैठेगा इसपर तस्वीर भले ही आज दोपहर बाद साफ होगी. लेकिन उससे ठीक पहले सभी दलों का दावा है कि सरकार तो उसी की बनेगी. राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने काउंटिंग से पहले कहा कि वह दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. वहीं बीजेपी ने भी एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि वह 130 से अधिक सीट जीतकर दक्षिण भारत में जीत का द्वार खोलेगी.

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है. एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल रहे हैं. यानि कांग्रेस या बीजेपी किसी को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा. जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है.

कांग्रेस-बीजेपी के दावे कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत होगी. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के जाने की बेला आ गई है. बीजेपी के आने की बेला आ चुकी है. बीजेपी 130 से ज्यादा सीट जीतेगी. हम अपार बहुमत से कर्नाटक चुनाव जीतेंगे. कांग्रेस पहले की हार मान चुकी है.

चुनावी विश्लेषकों का दावा है कि एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम में ज्यादा का अंतर नहीं देखने को मिलेगा. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटों के इंतजाम में जुट गई है. खबर है कि दोनों ही दल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस के संपर्क में है. जेडीएस चुनाव परिणामों का इंतजार कर रही है.

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के औसत में बीजेपी को 110, कांग्रेस को 88, जेडीएस को 24 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
Embed widget