एक्सप्लोरर

कर्नाटक में बीजेपी सरकार बनी तो भ्रष्टाचार को लेकर जेल जा चुके येदुरप्पा होंगे सीएम

येदुरप्पा कौन हैं और उनकी पूरी पृष्ठभूमि क्या है ये जानना आपके लिए जरुरी है. भ्रष्टाचार को देश से मिटाने का वादा करने वाली बीजेपी के इस सीएम उम्मीदवार पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लग चुके हैं.

बैंगलूरू/नई दिल्लीः कर्नाटक में 'अबकी बार बीजेपी सरकार' का नारा साकार हो गया है. राज्य में बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़े 113 को पार करती दिख रही है. बीजेपी की इस जीत के साथ ही कांग्रेस के खाते से इकलौता सबसे बड़ा राज्य छिन गया है और पार्टी अब महज तीन छोटे राज्यों में सिमट कर रह गई है. बीजेपी की इस जीत के साथ ही ये भी साफ हो गया है कि राज्य का नया सीएम कौन होगा? बी. एस येदुरप्पा को बीजेपी ने कर्नाटक में अपना सीएम का चेहरा बनाया है और अब वह ही राज्य के नए मुखिया होंगे.

येदुरप्पा कौन हैं और उनकी पूरी पृष्ठभूमि क्या है ये जानना आपके लिए जरुरी है. भ्रष्टाचार को देश से मिटाने का वादा करने वाली बीजेपी के इस सीएम उम्मीदवार पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लग चुके हैं. इसके साथ ही येदुरप्पा कर्नाटक के प्रभावशाली लिंगायत समाज के एक कद्दावर नेता हैं.

भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का लगा आरोप

बी.एस. येदुरप्पा पर 40 करोड़ की रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार करने के आरोप लग चुके हैं. ना सिर्फ येदुरप्पा पर बल्कि उनके बेटे और दामाद पर भी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे. कर्नाटक के एक लोकायुक्त ने येदुरप्पा पर इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू रिश्वतखोरी और फर्जीवाड़े मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद बी.एस. येदुरप्पा को सीएम पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था. इस मामले में येदुरप्पा जेल भी जा चुके हैं. हालांकि साल 2016 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था.

लोकायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अवैध खनन के मामले में मुख्यमंत्री दोषी हैं और इसमें सरकारी ख़ज़ाने को 16 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का नुक़सान हुआ. साथ ही खनन लाइसेंस समेत कई अनुचित लाभ पाने के लिए साल 2010 में उनके परिवार से जुड़े प्रेरणा ट्रस्ट को 40 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई. इस संगीन आरोप के कारण ही उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था. कर्नाटक वो राज्य है जहां दक्षिण भारत में सबसे पहले बीजेपी का कमल खिला था और इसके मुख्यमंत्री बी.एस. येदुरप्पा बने. लेकिन आरोपों के कारण वह अपने पद पर बने नहीं रह सके.

सीएम पद से हटने के बाद ऐक ऐसा वक्त आया जब येदुरप्पा ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया और अपनी पार्टी बनाई. कर्नाटक के 2013 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी के दम पर हिस्सा लिया, लेकिन नाकाम रहे और फिर लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में उनकी वापसी हुई.

क्यों अलग हैं येदुरप्पा

साल 2014 का लोकसभा चुनाव हो या फिर यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई विधानसभा चुनाव, हर जगह बीजेपी ने अपनी विकासवादी और भ्रष्टाचार विरोधी छवि के दमपर ही चुनाव लड़ा और जीता है. यहां तक की हाल-फिलहाल में राज्य सरकारों में सीएम पद के लिए जिन नेताओं का भी चुनाव किया गया उनपर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप नहीं रहे. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बात करें तो उनकी भी हिंदूवादी छवि है और कभी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहे. ऐसे ही मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा के सीएम) या देवेंद्र फड़नवीस (महाराष्ट्र के सीएम) जैसे नेताओं पर किसी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं. ऐसे में कर्नाटक में बीजेपी अपने बड़े नेता जिनपर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लग चुके हैं और इस मामले में वे जेल भी जा चुके हैं उन्हें एकबार फिर राज्य की सत्ता मिलने वाली है.

चुनावी रैली में लोगों से जबरन वोट डलवाने की बात कही 

कर्नाटक चुनाव में रैली के दौरान येदुरप्पा के एक बयान ने सनसनी मचा दी. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से वोटर्स को जबरन बूथ पर लाकर बीजेपी को वोट दिलवाने की बात कही. कर्नाटक की किट्टूर सीट से बीजेपी उम्मीदवार महंतेश डोड्डागौडर के लिए प्रचार करने पहुंचे येदुरप्पा ने कहा, ‘’अब आराम मत करें. अगर आपको लगता है कि कोई वोट नहीं कर रहा है, तो उनके घर जाइए, उनके हांथों और पैरों को बांध दीजिए और उन्हें महंतेश डोड्डागौदर के पक्ष में वोट डालने के लिए लेकर आइए.’’ बयान पर विवाद बढ़ता देख येदुरप्पा ने सफाई पेश की और कहा कि मेरा मतलब हाथ-पैर जोड़कर बूथ पर वोटर्स को लाना था ना की हाथ-पैर बांध कर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget