एक्सप्लोरर

Karnataka Exit Poll Result: कर्नाटक में इन एग्जिट पोल में है कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, BJP ने दिलाई 2018 की याद

Karnataka Election Exit Poll Results 2023: कर्नाटक में मतदाताओं ने अपना नेता चुनकर ईवीएम में कैद कर दिया है. 13 मई को नतीजे आने के बाद पता चल जाएगा कि कर्नाटक का असली किंग कौन है.

Who Will Win Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए. इसमें कांग्रेस और बीजेपी के बीच जबरदस्त भिडंत देखने को मिली. हालांकि, ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस या तो सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई या फिर उसे पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखा. इसको लेकर बयानबाजी भी जमकर हुई. वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार (11 मई) को कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया से उनके आवास पर मुलाकात करके आगे की रणनीति पर चर्चा की. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राज्य में वोटिंग पर अपडेट देते हुए चुनाव आयोग ने गुरुवार (11 मई) को कहा कि मतदान प्रतिशत 73.19 रहा है. जिस प्रकार से मतदान हुआ है उसके हिसाब से कर्नाटक ने एक रिकॉर्ड बनाया है. 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस को किस एग्जिट पोल में क्या मिला है ये तो जानेंगे ही साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद किस नेता ने क्या कहा ये भी जानेंगे.

किस एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 8 प्रमुख एग्जिट पोल में से 7 ने अनुमान लगाया है कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से आगे निकल जाएगी. इनमें 4 पोल्स ने ये भी अनुमान लगाया है कि कर्नाटक की प्रमुख विपक्षी पार्टी अपने दम पर बहुमत का आंकड़े (113 सीट) को भी पार कर लेगी. वहीं, अन्य तीन पोल्स में कहा गया कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रहेगी, लेकिन बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी. इन सभी के अलावा सिर्फ एक एग्जिट पोल ऐसा रहा है जिसमें अनुमान लगाया गया कि बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी.

सबसे पहले बात करते हैं एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल की. इसमें कांग्रेस को 100 से 112 सीटें, बीजेपी को 83 से 95 सीटें और जेडीएस को 21 से 23 सीटें. वहीं अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जाती दिखाई हैं.

इंडिया टुडे एक्सिस के पोल में कांग्रेस को 122 से 140, बीजेपी को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं.

टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 106 से 120, बीजेपी को 78 से 92 और जेडीएस को 20 से 26 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 4 सीटें जाती दिखाई गई हैं.

टीवी9-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 99 से 109, बीजेपी को 88 से 98 और जेडीएस को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं. अन्य की बात की जाए तो 0 से 4 सीटें इनके खाते में जा सकती है.

रिपब्लिक पी-मार्क्यू के हिसाब से कांग्रेस को 94 से 108, बीजेपी को 85 से 100 और जेडीएस को 24 से 32 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जाती दिख रही हैं.

जी न्यूज- Matrize के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 103 से 118, बीजेपी को 79 से 94 और जेडीएस को 25 से 33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, अन्य को 2 से 5 सीटें दी गई हैं.

न्यूज नेशन सीजीएस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 86 सीटें, बीजेपी को 114 और जेडीएस को 21 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है. वहीं अन्य को इस पोल में 3 सीटें दी गई हैं.

न्यूज 24- टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के हिसाब से कांग्रेस को 109 से 131, बीजेपी को 81 से 103 और जेडीएस को 5 से 19 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है. जबकि अन्य को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं.

इन सभी एग्जिट पोल्स के नतीजों पर गौर करें तो इसमें सिर्फ एक एग्जिट पोल ऐसा है जो कह रहा है कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी नहीं रहेगी. इसको छोड़ बाकी सभी नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के साथ-साथ बहुमत तक पहुंचती भी दिख रही है.

एग्जिट पोल के नतीजों पर किस नेता ने क्या कहा?     

कर्नाटक में कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा, “मैं अपने आंकड़ों पर कायम हूं कि हम 146 सीटों को पार करेंगे. लोग शिक्षित हैं और बड़े हितों को देख रहे हैं क्योंकि कर्नाटक में डबल इंजन फेल हो गया है.” जेडीएस मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, “हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है.”

वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, “पहले भी एग्जिट पोल कांग्रेस को जिता रहे थे, लेकिन उस वक्त भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होने जा रहे हैं. बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. पिछली बार की सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को 82 और कांग्रेस को 107 सीट दिखाई गई थी, लेकिन जब नतीजा आया तो इसका उल्टा हुआ.हमें 104 सीट मिलीं और उन्हें 80 तो ये स्पष्ट है. हम बहुमत हासिल कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Election: कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? NCP चीफ शरद पवार ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget