एक्सप्लोरर

कर्नाटक: एबीपी न्यूज़ के पास अंदर की खबर, बीजेपी अपना सकती है ये रणनीति

बीएस येदुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की है, बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. इससे पहले कांग्रेस नेता मिलने गए थे लेकिन वक्त नहीं मिला.

नई दिल्ली: कर्नाटक में सियासी मौसम लगातार बदल रहा है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन कांग्रेस ने जेडीएस के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. कांग्रेस जेडीएस के एचडी कुमार स्वामी को मुखयमंत्री बनाने के लिए तैयार है. इतना ही नहीं कांग्रेस ने मंत्रीमंडल बंटवारे का गणित भी तैयार कर लिया है. इस बीजेपी खेमे में जोरदार हलचल मची हुई है. बीजेपी के तीन वरिष्ठ नेता बेंगलुरू के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है. जनता ने बीजेपी को जनादेश दिया है. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. कर्नाटक में मची सियासी हलचल के बीच एबीपी न्यूज़ के पास अंदर की खबर है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी दो सूरतों पर विचार कर रही है. अगर बीजेपी बहुमत हासिल करती है तो राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर देगी. दूसरी स्थिति में जहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती है लेकिन बहुमत नहीं मिलता तो बीजेपी राज्यपाल के निर्णय का इंतजार करेगी. ये राज्यपाल पर निर्भर करता है कि वो सबसे बड़ी पार्टी या सबसे बड़े दल को दावा पेश करने के लिए बुलाते हैं. अगर राज्यपाल बीजेपी को बुलाते हैं तो बीजेपी राज्यपाल से कुछ दिन का वक्त मांगेगी और इसके बाद जेडीएस से कुछ बात हो सकती है. बीजेपी जेडीएस को सरकार में शामिल करने के लिए मनाने की कोशिश करेगी. संविधान एक्सपर्ट का क्या कहना है? संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''इस स्थिति में राज्यपाल अपने विवेक से फैसला लेंगे. राज्यपाल जोस भी फैसला लेंगे वो सही होगा. राज्यपाल किसी को भी सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं लेकिन बहुमत का फैसला विधानसभा में ही होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget