एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: राहुल की सबसे बड़ी परीक्षा, हारे तो कांग्रेस के पास बचेंगे सिर्फ 3 छोटे राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की सबसे बड़ी परीक्षा आज कर्नाटक में होने जा रही है. 1985 के बाद से कर्नाटक में कोई भी दल लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ सका है.

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की सबसे बड़ी परीक्षा आज कर्नाटक में होने जा रही है. कर्नाटक में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही कांग्रेस को अगर जीत मिली तो ये राहुल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी. 1985 के बाद से कर्नाटक में कोई भी दल लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ सका है.

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद उनका ये पहला चुनाव है. कांग्रेस हारी तो सबसे बड़ा राज्य हाथ से निकल जाएगा. कर्नाटक हारने पर कांग्रेस के पास सिर्फ 3 छोटे राज्य बचेंगे. वहीं अगर कांग्रेस जीती तो 2019 में बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजेगी. कांग्रेस के जीतने से राहुल गांधी की 2019 में दावेदारी मजबूत हो जाएगी.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बीजेपी ने अब तक सबसे बड़ा हमला किया. 19 साल पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा उठा था लेकिन इस बार खुद प्रधानमंत्री ने ये मुद्दा उठाया. हालांकि राहुल मोदी को जवाब देने से नहीं चूके.

राहुल गांधी ने कहा, ''मेरी मां इटली से हैं, उन्होंने अपने जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा भारत में गुजारा है. बहुत सारे भारतीय लोगों को मैं जानता हूं वो उन सब से ज्यादा भारतीय हैं. मेरी मां ने इस देश के लिए त्याग किया है. उन्होंने देश के लिए पीड़ा सही है. जब प्रधानमंत्री इस तरह के हमले करते हैं तो यह उनकी क्वालिटी दिखाता है. अगर उन्हें यह अच्छा लगता है तो वो करते रहें.''

मोदी भले राहुल और सोनिया पर चुनाव प्रचार के दौरान बेहद आक्रामक रहे हों लेकिन लेकिन पूरे प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला नहीं बोला. राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए ये चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है.

आज सुबह वोटिंग शुरू होने से पहले से ही राहुल सबसे ज्यादा मुस्तैद दिख रहे थे. बेंगलुरु में बारिश हो रही है और राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे घरों से बाहर निकलें औऱ वोट डालने जा रहे लोगों की मदद करें. कर्नाटक की जनता आज सिर्फ अपने राज्य का ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी भविष्य तय करने वाली है.

यहां देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget