एक्सप्लोरर

Karnataka Election Survey: कर्नाटक में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा ये सर्वे  

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा को लेकर किए गए इस सर्वे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई गई है. जानिए, सर्वे विधानसभा का क्या समीकरण बता रहा है.

Karnataka Polls 2023: कर्नाटक में अगले कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में बीजेपी और कांग्रेस दोनों जीत के दावे कर रहे हैं. वहीं तीसरी प्रमुख पार्टी जेडीएस का कहना है कि उसकी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है. इससे पहले कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है. चुनाव पूर्व एक स्वतंत्र एजेंसी ने एक सर्वे किया है, जिसने कांग्रेस के राज्य विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाते हुए उसके 100 से अधिक सीट जीतने की संभावना जाहिर की है.

हैदराबाद स्थित एसएएस ग्रुप और कर्नाटक की आईपीएसएस टीम ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 20 नवम्बर, 2022 से 15 जनवरी, 2023 के बीच आंकड़े जुटाए थे. सर्वे के मुताबिक 224 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 108 से 114 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. बीजेपी के खाते में 65 से 75 सीट जबकि जनता दल (सेक्युलर) (JDS) को 24-34 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

सर्वे में मिलने वाली सीटों की संख्या देखें तो कांग्रेस और जेडीएस चुनाव के बाद मिलकर सरकार बना सकते हैं. दोनों पार्टियां पहले भी साथ में सरकार गठन कर चुकी हैं. 

कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा

सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का वोट शेयर 38.14 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत होने का अनुमान है. वहीं, बीजेपी के लिए सर्वे के नतीजे बुरी खबर लाए हैं. बीजेपी के वोट शेयर में 2.35 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. सर्वे में बीजेपी का वोट शेयर 36.35 प्रतिशत से घटकर 34 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है.

जेडीएस के वोट शेयर में गिरावट का अनुमान लगाया गया है. सर्वे के मुताबिक जेडीएस का वोट शेयर 2018 के 18.3 से खिसककर 17 फीसदी आ सकता है. निर्दलीयों समेत अन्य को छह फीसदी वोट मिल सकता है. छोटे दलों और निर्दलीयों के सात सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है.

शहर में भी बीजेपी पीछे

बेंगलुरु शहर में भी बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है. यहां पर कांग्रेस को 13 से 14 सीटें मिलती दिखाई गई हैं, जबकि बीजेपी को 9-10 मिलने का अनुमान है. पुराने मैसूर क्षेत्र में बीजेपी काफी कोशिश कर रही है, लेकिन उसे यहां 10-14 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही है. वहीं, कांग्रेस यहां मजबूत दिख रही है और उसे 24 से 25 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

येदियुरप्पा को हटाने का नुकसान

सर्वे में ये भी कहा गया है कि येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाने का नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ रहा है. हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र जहां जनार्दन रेड्डी का प्रभाव है, यहां बीजेपी 12 से 14 सीटें जीत सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 21-22 सीट मिलती दिखाई गई हैं. मध्य कर्नाटक में भी कांग्रेस को बढ़त हासिल है और वह 16 से 17 सीट पाती दिख रही है. इस इलाके में बीजेपी को 8 से 9 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है.

किस समुदाय का किसे वोट? 

सर्वे के आंकड़े कहते हैं कि कांग्रेस को पिछड़े, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों से समर्थन मिलेगा. वोक्कालिगा समुदाय का 50 प्रतिशत वोट जेडीएस, 38 प्रतिशत कांग्रेस और 10 प्रतिशत भाजपा को समर्थन देने का अनुमान जाहिर किया गया है.

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में चलेगा कांग्रेस का जादू! 2024 में 60 फीसदी सीटों पर UPA करेगी फतेह, सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ किया करार, क्या कुछ बदला गया?
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में यूरेनियम देने से किया था इनकार, अब भारत के साथ करार, क्या कुछ बदला गया?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget