एक्सप्लोरर

PM मोदी का कांग्रेस पर वार, कहा- कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद INC सिर्फ PPP रह जाएगी

कर्नाटक के शिमोगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य के चुनाव परिणाम के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) से पुडुचेरी, पंजाब और परिवार (PPP) कांग्रेस बन जाएगी.

शिमोगा: कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दे चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कर्नाटक के शिमोगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के चुनाव परिणाम के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) से पुडुचेरी, पंजाब और परिवार (PPP) कांग्रेस बन जाएगी. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलेगी. आपको बता दें कि कांग्रेस पंजाब, कर्नाटक और पुडुचेरी में सत्तारूढ़ है. कर्नाटक चुनाव के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे और काउंटिंग 15 मई को होगी.

इंदिरा गांधी के बहाने वार इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुमकुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस हर चुनाव में गरीब गरीब का माला जपती है और उनकी आंखों में धूल झोंकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण आज किसानों की दुर्दशा है, हम उनके पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं. मोदी ने कहा कि कर्नाटक के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस को सजा देने की जरुरत है.

मोदी ने कहा ''दिन रात किसान का कर्ज पर राजनीति करते हैं. लेकिन ये तो जवाब दो कांग्रेस ने इतने साल राज किया, बताओ ऐसा क्या किया कि किसान कर्ज में डूब गया. थोड़ी नज़र रखी होती तो किसान का यह हाल न होता.'' तुमकुरु में मोदी ने कहा कांग्रेस ने वर्षों तक बार-बार गरीबी की बात की है लेकिन जब एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना तो उसने चुप्पी साध ली.

'जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस से उसका सांठगांठ है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को बचाने का कोई काम कर रहा है तो वो जेडीएस है. सब सर्वेक्षण यही कहते हैं, जेडीएस कांग्रेस को हरा नहीं सकती, खुद सरकार बना नहीं सकती. अब कौन इस बात से इनकार कर सकता है कि पर्दे के पीछे साठ गांठ है.'' आपको बता दें कि पिछले दिनों मोदी ने जेडीएस संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जमकर तारीफ की थी. जिसके बाद से बीजेपी और जेडीएस के चुनाव बाद गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget