एक्सप्लोरर

Karnataka Congress: 'मेरा प्यार 40%...', कर्नाटक कांग्रेस ने वैलेंटाइन्स डे पर मीम्स शेयर कर बीजेपी नेताओं पर कसा तंज

Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस ने मीम शेयर करते हुए 40 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा.

Karnataka Congress Valentine's Day Memes: वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) पर सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि तंज भी कसा जा रहा है. कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित बीजेपी (BJP) नेताओं को निशाना बनाते हुए कई मीम्स शेयर किए हैं. कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए सभी ट्वीट्स में एक ही कैप्शन लिखा था- बीजेपी की ओर से हैप्पी वैलेंटाइन्स डे.

कांग्रेस ने सीएम बोम्मई का कैरिकेचर शेयर किया जिसमें उनके हाथ में गिटार और दिल पर "40%" लिखा हुआ है. राज्य के मंत्रियों की ओर से सार्वजनिक कार्यों के लिए 40 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोपों की ओर इशारा करते हुए, कांग्रेस ने लिखा, "बीजेपी को 40% से सबसे ज्यादा प्यार है. 40% कमीशन के लिए उनका प्यार रोमियो और जूलियट के प्यार से अधिक भावुक है." 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस ने कर्नाटक में गोवध विरोधी कानून को लेकर कांग्रेस की आलोचना करने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील पर तंज कसते हुए कहा, "बीजेपी के लोग गाय से फ्लर्ट करते हैं, प्यार नहीं." कांग्रेस ने नलिन कुमार का कैरिकेचर शेयर किया. जिसमें उनके हाथ में बंदूक है और सामने एक गाय खड़ी है. 

तेजस्वी सूर्या पर भी हमला किया

कांग्रेस ने बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या पर भी हमला किया, जिन पर इंडिगो विमान के इमरजेंसी गेट खोलने का आरोप लगाया गया था. कांग्रेस ने तेजस्वी सूर्या का भी कैरिकेचर शेयर किया जिसमें वे एक विमान के ऊपर बैठे हुए हैं. इसपर लिखा है, "नफरत मुझसे बेवकूफी वाली चीजें करवाती है." 

इन नेताओं के भी मीम्स शेयर किए

कांग्रेस (Congress) ने जिन अन्य बीजेपी (BJP) नेताओं पर हमला किया उनमें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के सुधाकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री बसनगौड़ा पाटिल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा और राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र शामिल हैं. कांग्रेस ने इन मीम्स के जरिए भ्रष्टाचार के आरोपों, उचित बुनियादी ढांचे की कमी को लेकर बीजेपी की खिंचाई की है. 

बीजेपी ने भी साधा निशाना 

कर्नाटक बीजेपी (BJP) ने भी मंगलवार को कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा है. बीजेपी ने ट्वीट किया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने देशद्रोही संगठन पीएफआई (PFI) के खिलाफ मामला वापस ले लिया था और समाज के कल्याण पर विचार किए बिना हजारों देशद्रोहियों को जेल से रिहा कर दिया था, लेकिन हमारी सरकार ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर देश के हितों की रक्षा की है.

ये भी पढ़ें- 

BBC IT Survey: बीबीसी पर IT के सर्वे से विवाद, जानें भारत में कब किया विस्तार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन

Embed widget