एक्सप्लोरर

IMA पोंजी मामला: कई घंटे की पूछताछ के बाद SIT हिरासत से रिहा किए गए कांग्रेस के बागी रोशन बेग

सूत्रों के अनुसार बेग से सोमवार को पूरी रात पूछताछ की गयी और मंगलवार को साढ़े बारह बजे उन्हें रिहा कर दिया गया. पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस से निलंबित बेग सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के उन 16 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है.

बेंगलुरु: बागी कांग्रेस विधायक रोशन बेग को कथित पोंजी स्कीम के सिलसिले में सोमवार की रात से एसआईटी की कई घंटे की पूछताछ के बाद मंगलवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया. विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों ने बताया कि बेग को इस शर्त के साथ जाने दिया गया कि वह फिर पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे. दरअसल, बेग सोमवार को जब बेंगलुरु से किसी अज्ञात स्थान पर जाने के लिए चार्टर्ड विमान पर सवार होने वाले थे तब उन्हें एसआईटी ने हिरासत में ले लिया था. उससे पहले एसआईटी ने उन्हें 15 जुलाई को उसके सामने पेश होने को कहा था लेकिन वह महत्वपूर्ण कार्यों का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे. उन्होंने कहा था कि वह 25 जुलाई को उपलब्ध होंगे.

सूत्रों के अनुसार बेग से सोमवार को पूरी रात पूछताछ की गयी और मंगलवार को साढ़े बारह बजे उन्हें रिहा कर दिया गया. एसआईटी से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया. उन्हें अब 19 जुलाई को आने को कहा गया है.'' एआईटी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद बेग ने कहा, ''मैं कल रात यहां से पुणे जाना चाहता था लेकिन (एसआईटी में) कुछ संशय था कि मैं भाग रहा हूं. यह जानबूझकर किया गया. कुछ लोगों ने शरारत की लेकिन मैं किसी को दोषी नहीं ठहराऊंगा.''

बेग ने कहा कि वह जांचकर्ताओं से सहयोग करेंगे और 19 जुलाई को भी उसके सामने पेश होंगे. एसआईटी ने उन्हें देश में कहीं भी जाने की अनुमति दी है. पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस से निलंबित बेग सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के उन 16 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. आरोप है कि बेग अन्य बागी विधायकों से जुड़ने के लिए मुम्बई जाने वाले थे. लेकिन बेग ने यह कहते हुए इस आरोप का खंडन किया कि वह किसी निजी काम से पुणे जाने वाले थे.

मुंबई इमारत हादसे पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, बोलीं- समय रहते कारगर कार्रवाई क्यों नहीं होती?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget