एक्सप्लोरर

Karnataka: 'बीजेपी राम मंदिर में धमाका कर मुस्लिमों पर लगा देगी आरोप', कांग्रेस विधायक का आरोप, अब मचा बवाल

Karnataka News: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाने लगी है. एक-दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

Karnataka Politics: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है, जिस पर बवाल मच गया है. उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि बीजेपी 'राम मंदिर में धमाका' करवा दे और फिर इसका आरोप मुस्लिम समुदाय पर लगा दे. बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव में हिंदू वोटों को हासिल करने की खातिर ऐसा कर सकती है. उनके इस बयान पर कर्नाटक की राजनीति गरमा सकती है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक बीजेपी के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में कांग्रेस नेता को कहते हुए सुना जा सकता है, 'इस बात की संभावना है कि मोदी को अपना अगला लोकसभा चुनाव जीतवाने के लिए बीजेपी राम मंदिर पर बमबारी करेगी. फिर इसका दोष मुसलमानों पर मढ़ा जाएगा और हिंदुओं को एकजुट किया जाएगा.' हालांकि, ये भी साफ नहीं है कि पाटिल ने सच में ऐसा कहा है या नहीं. 

कांग्रेस पर लगाया हिंदू-मुस्लिम करने का आरोप

बीजेपी ने विधायक बीआर पाटिल के इस बयान पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने एक्स पर लिखा, 'हिंदुत्व की बुनियाद पर सवाल उठाने निकले कांग्रेसियों की नजर अब राम मंदिर पर पड़ चुकी है. राम मंदिर को अस्थिर करने और हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव को बढ़ाने की कोशिश करके कांग्रेस ने पहले ही सरकार को दोषी ठहराने की जमीन तैयार कर ली है. भले ही ये बात मंत्री बीआर पाटिल ने गलती से ही क्यों ना कही हो.'

कर्नाटक में बीजेपी मजबूत

दरअसल, अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए अभी से ही तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है. सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं. दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में बीजेपी की ज्यादा पकड़ नहीं है. लेकिन उसकी कर्नाटक में अच्छी पकड़ है. इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि कर्नाटक में लोकसभा सीटों की संख्या 28 है. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां की 25 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. ऐसे में कर्नाटक में बीजेपी बनाम कांग्रेस की रहता है. 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में तनाव भड़काने की कोशिश, मस्जिद में घुसकर जय श्री राम के नारे लगाने का आरोप, 2 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget