एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कांग्रेस की 'डिमांड'- उसके दो नेता बनें डिप्टी सीएम, जेडीएस तैयार नहीं

माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और इसके लिए जी परमेश्वर सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. इस बीच ऐसी अटकलें भी हैं कि कांग्रेस अपने दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहती है, लेकिन जेडीएस इसके लिए तैयार नहीं है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला किया कि राज्य में सरकार चलाने के लिए एक समन्वय समिति बनेगी. जेडीएस नेता कुंवर दानिश अली ने कहा, ‘‘कल बेंगलुरू में एक बैठक होगी जिसमें दोनों पार्टियों के नेता शामिल होंगे. उसी बैठक में सरकार गठन और सत्ता साझेदारी से जुड़े सभी मुद्दों पर फैसला होगा.’’ कर्नाटक में अगर विधायक बंधक नहीं होते तो हमारी सरकार होती: अमित शाह

माना जा रहा है कि कांग्रेस कोटे से किसी नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और इसके लिए जी परमेश्वर सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. इस बीच ऐसी अटकलें भी हैं कि कांग्रेस अपने दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहती है, लेकिन जेडीएस इसके लिए तैयार नहीं है. कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में जाएंगे राहुल-सोनिया, कल सरकार बनाने को लेकर बड़ी बैठक

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस कोटे से दो नेता उपमुख्यमंत्री बनेंगे, तो दानिश अली ने कहा, ‘‘इस बारे मुझे कुछ नहीं पता.’’ सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस उपमुख्यमंत्री के अलावा सरकार में अपने लिए कुल 20 मंत्री पद चाहती है और कल इसी पर मुख्य रूप से बातचीत होगी. कांग्रेस पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के 10 बड़े हमले

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कुमारस्वामी की मुलाकात करीब आधे घण्टे तक चली. कुमारस्वामी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया जिसे कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने स्वीकार कर लिया. कुमारस्वामी 23 मई की शाम साढ़े चार बजे प्रदेश सचिवालय में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शाह के अस्तबल बेचने वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, MLA खरीदने में बीजेपी को महारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget