एक्सप्लोरर

दिल्ली और चेन्नई से कनार्टक आने वालों को तीन दिन इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन में रहना होगा- येदियुरप्पा

जो लोग महाराष्ट्र से आ रहे हैं, उन्हें सात दिन इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन में और बाकी के सात दिन होम क्वॉरंटीन में रहना होगा.

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि चेन्नई और दिल्ली से राज्य में आने वाले लोगों को तीन दिन तक इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन में और उसके बाद 11 दिनों तक होम क्वॉरंटीन में रहना होगा. अभी तक महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को सात दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन में रखने का प्रावधान था और अन्य राज्यों से कर्नाटक आने वाले बिना लक्षण वाले लोगों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन अनिवार्य नहीं था. महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वॉरंटीन में रहने को कहा गया था. येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘जो लोग महाराष्ट्र से आ रहे हैं, उन्हें सात दिन इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन में और बाकी के सात दिन होम क्वॉरंटीन में रहना होगा, जबकि चेन्नई और दिल्ली से आने वाले लोगों को तीन दिन तक इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन में और 11 दिन होम क्वॉरंटीन में रहना होगा.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया है. येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की वजह से कोविड-19 के मामले बढ़े हैं न कि राज्य के भीतर आवाजाही से, इसलिए हमें बाहर से आने वाले लोगों को नियंत्रित करना होगा, हमें उन्हें क्वॉरंटीन में रखना होगा और उपायों को कड़ा करना होगा.’’ कर्नाटक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद येदियुरप्पा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. लॉकडाउन के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य में लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है और प्रधानमंत्री से हम और ढील देने का अनुरोध करेंगे.’’ उल्लेखनीय है कि राज्य में कोविड-19 के सामने आए 7,000 मामलों में 4,386 संक्रमित महाराष्ट्र से लौटे हैं जबकि 1,340 लोग उनके संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए. विदेश से आए 216, दिल्ली से आए 87, तमिलनाडु से आए 67 और गुजरात से आए 62 लोगों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर एहतियाती उपाय अपना रही है. उन्होंने लोगों से समाजिक दूरी का अनुपालन कर सहयोग करने की अपील की. येदियुरप्पा ने कहा कि आने वाले बृहस्पतिवार को पूरे राज्य में ‘मास्क दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा और मुख्य कार्यक्रम विधान सौध में होगा. उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने और सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. शुरुआत में 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 2.8 प्रतिशत के मुकाबले 1.2 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 56.6 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय औसत 51 प्रतिशत है. मुख्यमंत्री ने बताया कि 93 प्रतिशत संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं है. ये भी पढ़ें भारतीय उच्चायोग के दो लापता कर्मचारियों पर पाक ने कहा-एक्सीडेंट के मामले में हुई गिरफ्तारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget