एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को बड़े अंतर से हराने के बाद सिद्धारमैया ने लोकसभा चुनाव का टारगेट किया सेट

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में बहुमत से जीत के बाद कांग्रेस का मनोबल सातवें आसमान पर है. इन बीच सीएम सिद्धारमैया ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस के नए मंत्रियों को नया टारगेट दे दिया है.

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नया टारगेट सेट कर दिया गया है. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने रविवार (28 मई) को मंत्रिमंडल में शामिल हुए 24 विधायकों को 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 28 में से 20 सीटें जीतने की कोशिश करने का लक्ष्य दिया है.

मंत्रिमंडल में शामिल हुए कई नए मंत्री रविवार को सिद्धारमैया के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे से पहले सभी मंत्री सिद्धारमैया से 'आशीर्वाद' लेने पहुंचे थे. सिद्धारमैया ने कैबिनेट की 34 मंत्रियों की जगहों को नए 24 मंत्रियों को शामिल कर भर लिया था.

2024 को लेकर सिद्धारमैया का मैसेज है क्लियर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सिद्धारमैया ने कहा कि हमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए लोकसभा की कम से कम 20 सीटें जीतकर तोहफा देना चाहिए. बयान में ये भी कहा गया है कि सभी मंत्रियों को इस लक्ष्य को पाने के लिए जरूर कोशिश करनी चाहिए और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के से पूरा करना होगा.

गलतियों को दोबारा नहीं दोहराना है- सिद्धारमैया
इस बयान में सिद्धारमैया ने कहा कि हम सभी को लोगों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और कोशिश करनी चाहिए. पुरानी गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए. जनता के लिए किए जा रहे अपने कामों के जरिये लोकसभा चुनाव 2024 में हमें अभूतपूर्व जीत हासिल करनी होगी. बयान के अनुसार, सिद्धारमैया ने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि जनता की समस्याओं को सुनिए और उस पर काम कीजिए. 

इसके इतर उन्होंने ये भी याद दिलाया कि राज्य के लोगों ने ही कांग्रेस को अभूतपूर्व बहुमत दिया है, जिसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिली है. बयान के मुताबिक, सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेताओं के लिए तय किया है कि जनता को उसकी इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुसार प्रशासन देना हमारी जिम्मेदारी है. लोगों को अपने काम करवाने के लिए विधानसभा आने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए.

सिद्धारमैया ने कर्नाटक सरकार के मंत्रियों को अपने जिलों में जाने और स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों और भ्रष्टाचार पर कड़ी और सख्त नजर रखने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें:

Karnataka Cabinet Portfolio: सिद्धारमैया ने बांटे विभाग, अपने पास रखा वित्त, जानें डीके शिवकुमार समेत बाकियों को क्या मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget