एक्सप्लोरर

मेटा ने कर्नाटक CM को लेकर फैलाया झूठ, कहा - 'नहीं रहे सिद्धारमैया', मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर बताया सच

Siddaramaiah Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सोशल मीडिया कंपनी मेटा के एक ट्रासलेशन को लेकर भड़क गए. मेटा ने गलत ट्रांसलेशन करके कर्नाटक सीएम के मौत की झूठी खबर फैला दी.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा की गलती को लेकर नाराजगी जाहिर की है. मेटा के ट्रांसलेशन फीचर ने सिद्धारमैया के निधन की गलत खबर बता दी. दरअसल सिद्धारमैया ने 15 जुलाई को एक्ट्रेस बी सरोजादेवी के निधन पर दुख जाहिर करने के लिए एक पोस्ट शेयर की थी, जो कि कन्नड़ भाषा में लिखी गई थी. पोस्ट पर ही इंग्लिश ट्रांसलेशन का विकल्प था, जिसे क्लिक करने पर आया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री का निधन हो गया है.

सिद्धारमैया के ऑफिस से एक लेटर भेजा गया है, जिसमें पोस्ट के गलत ट्रांसलेशन को लेकर नाराजगी जाहिर की गई है. उन्होंने लेटर के जरिए मेटा से कहा कि कन्नड़ ऑटो-ट्रांसलेशन फीचर तब तक बंद कर देना चाहिए कि जब तक वह तथ्यों को सही ढंग से पेश न कर दे.

मेटा के गलत ट्रांसलेशन पर बवाल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से 15 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें सिद्धारमैया एक्ट्रेस की तस्वीर पर फूल चढ़ाते दिख रहे थे. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''बेंगलुरु में मैंने बहुभाषी स्टार और एक्ट्रेस बी सराजोदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की.'' बी सरोजादेवी कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं. उन्हीं को लेकर शेयर की गई पोस्ट पर मेटा ने गलत ट्रांसलेशन कर दिया. 

मुख्यमंत्री ऑफिस से मेटा को लिखा गया लेटर

मेटा की गलती को देखते हुए मुख्यमंत्री ऑफिस से 16 जुलाई को एक लेटर भेजा गया, जिसमें मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के.वी प्रभाकर ने लिखा, ''यह बहुत ही चिंताजनक है कि कन्नड़ से अंग्रेजी में होने वाला ऑटो ट्रांसलेशन अक्सर गलत होता है. कुछ मामले में काफी भ्रामक होता है.'' उन्होंने लिखा कि इस तरह की गलतियां भ्रम पैदा कर देती हैं, ऐसी स्थिति में खासकर जब मुख्यमंत्री या सरकार का कोई महत्वपूर्ण संदेश शेयर किया गया है. हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया कंपनी ने अपनी गलती में सुधार कर लिया. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget