एक्सप्लोरर

कर्नाटक उपचुनाव: बीजेपी के उम्मीदवार ने कांग्रेस में की 'घर वापसी'

बीजेपी उम्मीदवार एल चंद्रशेखर के इस चौंका देने वाले कदम के बाद उनका चुनाव अब महज औपचारिकता भर रह गया है.

बेंगलुरू: कर्नाटक में रामनगरा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को उस समय करारा झटका लगा जब उसके उम्मीदवार ने वोट डाले जाने से महज दो दिन पहले ही मैदान छोड़ते हुये कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. इस सीट पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी अपना भाग्य आजमा रही हैं. बीजेपी उम्मीदवार एल चंद्रशेखर के इस चौंका देने वाले कदम के बाद उनका चुनाव अब महज औपचारिकता भर रह गया है.

चंद्रशेखर ने कांग्रेस में अपने शामिल होने को 'मातृ दल' में वापसी बताया और बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसके नेताओं ने टिकट देने के बाद उन्हें छोड़ दिया. उन्होंने बताया, ''बीजेपी में पार्टी का झंडा पकड़ा कर उनका स्वागत करने के बाद से, येदियुरप्पा (बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष) या किसी अन्य नेता ने चुनाव प्रचार में मेरा साथ नहीं दिया. उन्होंने रामनगरा की इसलिए उपेक्षा की क्योंकि दल के भीतर ही इसके नेताओं में आंतरिक उठापटक है.''

येदियुरप्पा पर फोन तक न उठाने का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि वह बीजेपी में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित थे इसलिए उन्होंने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया. चंद्रशेखर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी एम लिंगाप्पा के पुत्र हैं और जब कांग्रेस ने गठबंधन के सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) का समर्थन करने का फैसला किया तो उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया और कुछ दिनों बाद उन्हें इस सीट से टिकट दे दिया गया.

इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुये येदियुरप्पा ने शिवमोगा में बातचीत करते हुये आरोप लगाया कि चंद्रशेखर को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवकुमार ने खरीद लिया है. उन्होंने कहा, ''शिवकुमार और उनके भाई (डीके सुरेश) उन्हें पैसे देकर वापस ले गये हैं, मुझे अभी ये सूचना मिली है. ईश्वर भला करे.''

शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कंप्यूटर बाबा को झटका, दिगंबर अनी अखाड़े ने किया बाहर

इस सीट पर पहले कुमारस्वामी विजयी रहे थे लेकिन उन्होंने इससे इस्तीफा देकर चेन्नापटना सीट को बरकरार रखा था. कुमारस्वामी ने मई में हुये विधानसभा चुनावों में इन दोनों सीटों पर विजय हासिल की थी. राज्य में तीन लोकसभा सीटों शिवमोगा, बेल्लारी और मांड्या जबकि दो विधानसभा सीटों रामनगरा और झामखांडी के उपचुनावों के लिए तीन नवंबर को मत डाले जायेंगे. मतों की गिनती छह नवंबर को होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget