एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल, पैसा आपकी नाक के नीचे से कैसे ले जाया गया

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिये राहुल गांधी ने आज 12वीं शताब्दी के कर्नाटक के समाज सुधारक बसवेश्वरा का बार बार जिक्र किया. इन्हें राज्य के उत्तरी हिस्से में प्रभावशाली लिंगायत/वीरशैव समुदाय द्वारा पूजा जाता है.

अठानी: पीएनबी घोटाला मामले में सख्त कार्रवाई के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को खारिज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उनसे पूछा कि पहले यह बताएं कि उनकी नाक के नीचे से पैसा कैसे बैंकों से ले जाया गया. राहुल गांधी ने चुनावी राज्य कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘22,000 करोड़ रुपये का एक घोटाला हुआ, नीरव मोदी भारतीय बैंकों से 22,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया और मोदीजी (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि कार्रवाई की जाएगी.’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कार्रवाई की जाएगी? आप पहले यह बताइए कि नरेंद्र मोदी सरकार की नाक के नीचे से नीरव मोदी कैसे भारतीय बैंकों के 22,000 करोड़ रुपये लेकर फरार हुआ?’’ उन्होंने यह जानने की मांग की कि वित्त मंत्री और मोदी जी ने ‘‘ऐसा होने क्यों दिया’’?

11,400 करोड़ रुपये के भारतीय सार्वजनिक बैंक से जुड़े दूसरे सबसे बड़े घोटाले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मोदी ने कल वित्तीय अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि जनता के पैसे की लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

राहुल गांधी हालांकि दावा कर रहे हैं कि यह घोटाला 22,000 करोड़ रूपये का है. कांग्रेस प्रमुख कर्नाटक में अपने अभियान के दूसरे चरण में उत्तरी कर्नाटक के हिस्सों के दौरे पर हैं. यहां अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है.

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री पर निशाना साधने के लिये राहुल गांधी ने आज 12वीं शताब्दी के कर्नाटक के समाज सुधारक बसवेश्वरा का बार बार जिक्र किया. इन्हें राज्य के उत्तरी हिस्से में प्रभावशाली लिंगायत/वीरशैव समुदाय द्वारा पूजा जाता है. उन्होंने कहा कि बसवेश्वरा ने पांच चीजें कही थीं, ‘‘चोरी मत करो, हिंसा मत करो, झूठ मत बोलो, अपने बारे में शेखी मत बघारो और गुस्सा मत फैलाओ.’’

राहुल गांधी ने कहा ‘‘पहली थी कि चोरी मत करो. नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट है. जब वह ऐसा कहते हैं, तब उनके दाएं तरफ उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा जो जेल जा चुके हैं और दूसरी तरफ चार अन्य मंत्री थी जो जेल जा चुके हैं, थे.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी, जो ‘‘लंबे भाषण’’ देते हैं, राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर चुप हैं. राहुल गांधी ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) नोटबंदी की, गब्बर सिंह टैक्स लगाया और लाखों का कारोबार बर्बाद किया लेकिन जय शाह (बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे) का कारोबार तीन महीने में 50,000 से 80 करोड़ रुपये में बदल गया. इस पर नरेंद्र मोदी कुछ नहीं बोलते.’’

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर समाज को बांटने और दलितों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार में शामिल होने का आरोप लगाया. झूठ के खिलाफ बसवेश्वरा की शिक्षा का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने ‘‘2014 के लोकसभा चुनावों में हर भारतीय के खाते में 15 लाख रूपये जमा कराने, युवाओं के लिए दो करोड़ रोजगार और भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का वादा’’ किया था. उन्होंने पूछा, ‘‘क्या उन्होंने इस पर काम किया और आपको दिखाया? क्या 15 लाख रूपये का वादा एक झूठ नहीं था...?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget