एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कल बीजेपी जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, युवाओं और छात्राओं के लिए बनाया ये खास प्लान

Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी 1 मई को घोषणा पत्र जारी कर सकती है. राज्य में मौजूदा राजनीतिक जंग को देखते हुए बीजेपी कर्नाटक की जनता को कई अहम योजनाओं की सौगात दे सकती है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अब लगभग 10 दिनों का ही वक्त बचा है. बताया जा रहा है कि इसके मद्देनजर बीजेपी सोमवार (1 मई) को अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है. पार्टी की ओर से कर्नाटक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और साथ में प्रदेश के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा.

राज्य में मौजूदा राजनीतिक जंग को देखते हुए बीजेपी कर्नाटक की जनता को कई तरह की योजना देने के साथ युवाओं और 12वीं पास करने वाली छात्राओं के लिए अहम घोषणा कर सकती है. आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होंगे, वहीं 13 तारीख को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

अहम योजनाओं की सौगात दे सकती है बीजेपी
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार ने तेजी पकड़ ली है. इसी क्रम में राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा कल राज्य में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के एक नेता ने दावा किया है कि उनका घोषणा पत्र राज्य के विकास में नई विशेषताएं जोड़ने का काम करेगा और राज्य को एक नई दिशा देकर प्रगति की ओर अग्रसर करेगा.

वही सूत्रों के हवाले से पता चला है कि केंद्र की मोदी सरकार राज्य के विकास के बारे में सोचते हुए कई अहम योजनाओं की सौगात कर्नाटक की जनता को दे सकती है. बीजेपी का लक्ष्य राज्य और उससे भी ज्यादा युवाओं के विकास का है. उनके मुताबिक बीजेपी राज्य के बुनियादी ढांचे, कानून व्यवस्था और महिलाओं पर ध्यान देने के साथ राज्य के कल्याण के लिए काम करने की कोशिश करेगी. 

13 मई को नतीजे आएंगे
बीजेपी की तरफ से जारी प्लान के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अभी कर्नाटक दौरे पर है. जहां पीएम मोदी का एक भव्य रोड शो आज यानी 30 अप्रैल को निकलेगा. इस चुनाव के लिए दो प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कई दलों ने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. सभी पार्टियों की ओर से 3,632 उम्मीदवारों ने कुल 5,102 पर्चे दाखिल किए हैं. इसमें बीजेपी से 707, कांग्रेस से 651 तो वहीं कुल 1,720 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget